छत्तीसगढ़:– राजनांदगांव में टीचर की मारपीट से छात्र की हालत गंभीर हो गई. जुलाई 2025 में किताब निकालने में देरी होने पर टीचर ने छात्र को थप्पड़ जड़ दिए थे, जिससे उसके कान डैमेज हो गए. छात्री की सुनने की क्षमता 70-80 प्रतिशत तक डैमेज हो गई.
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में टीचर की पिटाई के बाद एक छात्र की हालत गंभीर हो गई. छात्र के सुनने की क्षमता 70-80 प्रतिशत तक डैमेज हो गई. 7वीं कक्षा का यह छात्र ठीक से सुन नहीं पा रहा है. मामला डोंगरगढ़ के खालसा पब्लिक स्कूल का है. जुलाई 2025 में छात्र द्वारा समय पर किताब नहीं निकाल पाने पर टीचर नम्रता साहू ने इसकी शिकायत इंचार्ज प्रियंका सिंह से की थी. प्रियंका सिंह ने छात्र को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए थे. अब पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेद दिया है.
बुक निकालने में हुई थी देरी
जानकारी के अनुसार, यह घटना 2 जुलाई 2025 की है. कक्षा 7वीं का छात्र सार्थक सहारे हर रोज की तरह स्कूल गया था. क्लास टीचर नम्रता साहू ने किताब निकालने के लिए कहा, लेकिन उसे बुक निकालने में देरी हो गई. टीचर ने इसकी शिकायत इंचार्ज प्रियंका सिंह से की. नाराज टीचर प्रियंका सिंह ने छात्र को 3-4 थप्पड़ जड़ दिए.
सुनाई देना हुआ बंद
स्कूल से लौटने के बाद छात्र घर पहुंचा और मां को बताया कि उसे सुनाई नहीं दे रहा है. यह सुन घबराए परिजन छात्र को लेकर डोंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि छात्र के कान में अंदरूनी चोट आई है. इसके बाद डॉक्टरों ने छात्र को राजनांदगांव और फिर रायपुर के निजी अस्पताल में रेफर किया. छात्र का इलाज जारी है, लेकिन उसे अभी भी सुनने में तकलीक है. डॉक्टरों का कहना है कि इलाज लंबा चल सकता है.
टीचर का रिकॉर्ड खराब
सार्थक के साथ हुई इस घटना के बाद अन्य छात्रा ने कहा कि टीचर प्रियंका सिंह पहले भी कई छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार कर चुकी हैं, डर की वजह से बच्चे चुप रहते हैं. टीचर बच्चों से चीखकर बातें करती है और मारने में बिल्कुल संकोच नहीं करती. वहीं छात्र की मां का कहना है कि हम बस चाहते हैं कि बच्चे को न्याय मिले. स्कूल टीचर को सस्पेंड किया जाए. इलाज का खर्च स्कूल उठाए.
आरोपी टीचर गिरफ्तार
इस घटना के बाद छात्र के परिजनों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और विवेचना के दौरान घटना से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए. इसके बाद जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षिका प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले में शिकायत करने वाली दूसरी शिक्षिता नम्रता साहू फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.
