मध्यप्रदेश:– छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्ष बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर सकता है. जानकारी के अनुसार, एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परिणाम के लिए पूरी तैयारी कर ली है. हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट की घोषणा को लेकर कोई तारीख अभी घोषित नहीं की है. ऐसा माना जात रहा है कि इसी महीने रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार, एमपी बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम लगभग पूरा कर लिया है. मूल्याकंन कार्य पूरा होने के बाद अब रिजल्ट को पोर्टल पर अपडेट करने की तैयारी की जा रही है. जल्द ही ऑफिशियल डेट का अनाउंसमेंट हो सकता है.
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम अप्रैल के आखिर या मई महीने के शुरुआती हफ्ते में जारी कर सकता है. संभावना जताई जा रही है जल्द ही ऑफिशियल डेट का अनाउंसमेंट हो सकता है.
इस साल एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी और मार्च में किया था. परीक्षाओं का समापन होने के बाद से ही कॉपियों का मूल्यांकन का काम शुरू हो गया था. बोर्ड ने इस साल जल्द मूल्यांकन शुरू कर दिया था ताकि जल्द परिणाम जारी किए जा सकें.
एमपी बोर्ड अपनी आधिकारिक बेवसाइट पर 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम प्रकाशित करेगा. mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर परिणाम जारी होंगे. परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट देख सकते हैं.
सबसे पहले आप एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं. यहां अपनी परीक्षा से संबंधित लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर सबमिट करें, आपका रिजल्ट खुल जाएगा.
जानकारी के अनुसार, एमपी बोर्ड डिजिलॉकर के माध्यम से भी परिणाम देखने की सुविधा शुरू कर सकता है. इससे आधिकारिक बेवसाइटों पर भार कम होगा और छात्र आसानी से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे. साथ ही बोर्ड परिणाम देखने के लिए एसएमएस सुविधा भी शुरू कर सकता है.
