कोरबा /जिले में उम्र अनुसार बच्चों में पोषण स्तर की जानकारी प्राप्त करने 0 से 6 वर्ष के बच्चों के लिये वजन त्यौहार का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों का वजन व उंचाई लेकर कुपोषण ज्ञात किया गया।

कलेक्टर संजीव झा के मागदर्शन में परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षको का प्रशिक्षित कर कार्यशाला आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा एम डी नायक के नेतृत्व में जिले स्तर से 576 कलस्टर का गठन कर दो हजार 548 आंगनबाड़ी केन्द्रो एक लाख 20 हजार 82 बच्चों का वजन मापन कर गुणवत्ता के लिये जिले एवं विकासखंड स्तर पर निरीक्षण सत्यापन कर संबंधित ऐप, पोर्टल में एंट्री कर प्रतिभागियों को वजन त्यौहार से संबंधित दिशा निर्देशों पर विस्तृत चर्चा कर व्यापक प्रचार प्रसार, दिवाल लेखन, मुनादी, घर घर जाकर 31अगस्त तक गुणवत्ता सामुदायिक भागीदारी पहचान प्रदर्शन पर आधारित स्वास्थ्य पोषण को बढ़ावा देने माता-पिता को जागरूक किया गया।

इसी परिपेक्ष में कलस्टर पसान ग्राम पंचायत चंद्रौटी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरपंच बुधवार सिंह ओट्टी के मुख्यआतिथ्य में वजन त्यौहार के मुख्य उद्देश्य “कुपोषण से मुक्ति” थीम पर जागरूकता का आयोजन कर, बच्चों की सही पोषण स्थिति से अवगत कराते हुए कम वजन वाले बच्चों को चिन्हिंत कर कुपोषण की सही स्थिति का पता लगा साथ ही कुपोषण की सही स्थिति को साफटवेयर में दर्ज कर राज्य में कुपोषित बच्चों की स्थिति का डाटा बेस तैयार कर केन्द्रवार, ग्राम पंचायत,विकासखंड में कुपोषण के वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कुपोषण कम करने की कार्ययोजना तैयार कर वजन त्यौहार के उद्देश् क्षेत्र विशेष, वर्ग विशेष में कुपोषण की पहचान कर कुपोषण को दूर करने उनके लिये विशिष्ट कार्ययोजना एवं कुपोषण की रोकथाम के लिये संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु बेस लाईन सर्वे एवं लक्षित बच्चों को चिन्हांकन कर वजन त्यौहार आयोजित किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में सरपंच बुधवार सिंह ओट्टी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शपथ दिलाई हम सब कुपोषण की जंग में साथ मिलकर “हर घर हर बच्चा स्वस्थ” की थीम पर मिलकर कार्य करेंगे।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अन्नू भगत,राजकुमारी साहू,,ममता मरावी,दुअसिया मरावी, समलिया कुजूर क्षेत्र की शक्ति माताएं संभ्रांत जन सामाजिक कार्यकर्ता ग्राम पंचायत के पंच गण उपस्थित रहे।