Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये एनर्जी ड्रिंक्स का पूरा सच FSSAI के नोटिस के बाद बढ़ी चिंता, क्या ये सच में देती हैं एनर्जी या बन रही हैं गंभीर बीमारियों की वजह…
    समाचार

    ये एनर्जी ड्रिंक्स का पूरा सच FSSAI के नोटिस के बाद बढ़ी चिंता, क्या ये सच में देती हैं एनर्जी या बन रही हैं गंभीर बीमारियों की वजह…

    By Tv36 HindustanJuly 5, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– लोगों, खासकर युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहे एनर्जी ड्रिंक्स के क्रेज पर अब भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सख्त रुख अपनाया है। FSSAI ने रेड बुल, पेप्सिको इंडिया और कैम्पा जैसे कई बड़े ब्रांडों को नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके उत्पादों पर “Energy Drink” शब्द का इस्तेमाल उपभोक्ताओं को गुमराह तो नहीं कर रहा। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि क्या ये ड्रिंक्स वास्तव में शरीर को ऊर्जा देती हैं या सिर्फ कुछ समय के लिए उत्तेजना पैदा करती हैं।

    FSSAI के पूर्व निदेशक प्रदीप चक्रवर्ती ने भी लोगों को एनर्जी ड्रिंक्स से दूरी बनाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि FSSAI ने विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर कैफीन की अधिकतम सीमा 300 मिलीग्राम प्रति लीटर तय की थी। साथ ही चेतावनी दी गई कि एक दिन में 500 मिलीलीटर से अधिक कैफीन युक्त ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और कैफीन के प्रति संवेदनशील लोगों के लिए ऐसे पेय विशेष रूप से जोखिम भरे हो सकते हैं।
    स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन और चीनी (शुगर) की मात्रा काफी अधिक होती है। PubMed में प्रकाशित शोधों के मुताबिक इनका अधिक सेवन हाई ब्लड प्रेशर, तेज धड़कन (साइनस टैकीकार्डिया), बेचैनी और हृदय संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे स्ट्रोक, हार्ट अटैक और अन्य गंभीर हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है।

    रिसर्च में यह भी सामने आया है कि लगातार एनर्जी ड्रिंक्स पीने से अनिद्रा, दांतों की खराबी, मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, पेट की गड़बड़ी, डिहाइड्रेशन और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। गंभीर मामलों में एक्यूट किडनी इंजरी, दौरे, वेंट्रिकुलर फाइब्रिलेशन, स्ट्रोक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी देखी गई हैं। कुछ मामलों में इनसे जुड़ी मौतों की भी रिपोर्ट सामने आई है।
    विशेषज्ञों का कहना है कि एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद शुगर और कैफीन दिमाग में डोपामाइन का स्तर बढ़ाते हैं, जिससे इनकी लत लगने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए इन्हें वास्तविक ऊर्जा का स्रोत नहीं माना जा सकता। ये केवल थोड़े समय के लिए सतर्कता या उत्तेजना का एहसास कराती हैं, लेकिन बाद में शरीर पर नकारात्मक प्रभाव छोड़ सकती हैं।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ऊर्जा के लिए एनर्जी ड्रिंक्स पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और पर्याप्त पानी का सेवन बेहतर और सुरक्षित विकल्प हैं।

    Post Views: 645

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे पर उठे सवाल, BKTC ने बनाई जांच समिति इतने दिन में देनी होगी रिपोर्ट…
    Next Article मुख्यमंत्री साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और न्यायिक अनुशासन की कार्यशैली को मिली नई ऊंचाई…

    September 8, 2026

    पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी…

    September 8, 2026

    प्रदेश में सरकारी विभागों पर बड़ा एक्शन, 441 कनेक्शनों को नोटिस; बकाया 3500 करोड़ पार…

    September 8, 2026

    44 रन बनाकर आउट हुए वैभव, फिर मिली ईशान किशन से सीखने की सलाह पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात…

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और न्यायिक अनुशासन की कार्यशैली को मिली नई ऊंचाई…
    • पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी…
    • प्रदेश में सरकारी विभागों पर बड़ा एक्शन, 441 कनेक्शनों को नोटिस; बकाया 3500 करोड़ पार…
    • 44 रन बनाकर आउट हुए वैभव, फिर मिली ईशान किशन से सीखने की सलाह पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात…
    • प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी बुधवार से फिर सक्रिय हो सकता है मौसम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?