Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत में इस जगह है कंकालों वाली झील, अब तक मिल चुके हैं हजारों नर कंकाल…
    News

    भारत में इस जगह है कंकालों वाली झील, अब तक मिल चुके हैं हजारों नर कंकाल…

    By Tv 36 HindustanSeptember 10, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : भारत में ऐसी कई चीजें हैं जिनके रहस्य आजतक सुलझ नहीं पाए हैं. उन्हीं में से एक ऐसी झील है जो इंसानों के कंकालों से पटी पड़ी है. ये कोई और झील नहीं बल्कि भारत के हिस्से में आने वाले हिमालयी क्षेत्र की बर्फीली चोटियों के बीच मौजूद रूपकुंड झील (Roopkund Lake) है. इस झील में एक अरसे से इंसानी हड्डियां बिखरी हुई हैं. समुद्रतल से लगभग 16,500 फीट की ऊंचाई पर मौजूद ये झील हिमालय की तीन चोटियों, जिन्हें त्रिशूल के नाम से जाना जाता है के बीच मौजूद है. गौरतलब है कि त्रिशूल को भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में गिना जाता है, जो कि उत्तराखंड के कुमाऊ क्षेत्र में स्थित हैं.

    अबतक नहीं सुलझ पाई इंसानी कंकालों की पहेलीबता दें रूपकुंड झील को कंकालों की झील कहा जाता है. झील में हर ओर बर्फ में हड्डियां दबी हुई हैं. साल 1942 में एक ब्रिटिश रेंजर को गश्त के दौरान ये झील दिखाई दी थी. लगभग एक सदी से मानवविज्ञानी और वैज्ञानिक इन कंकालों का अध्ययन कर रहे हैं. ये झील पर्यटकों की जिज्ञासा का कारण बनी हुई है. बड़ी संख्या में पर्यटक इस झील को देखने आते हैं.

    इस झील पर जमी हुई बर्फ जब पिघल जाती है तब यहां इंसानी कंकाल दिखाई देते हैं. अबतक इस झील से 600 से 800 मानव कंकाल बरामद हुए हैं. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार इसे ‘रहस्यमयी झील’ बताती है. वैज्ञानिक इस बात का अब भी अध्ययन करने में जुटे हुए हैं कि ये कंकाल किन लोगों के हैं, इन लोगों की मौत कैसे हुई और ये कहां से आए थे, लेकिन अभी तक वैज्ञानिक इस गुत्थी को सुलझाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं.लोगों के अलग-अलग मतइस झील में मौजूद कंकालों को लेकर ये कहानी है कि ये कंकाल एक भारतीय राजा, उनकी पत्नी और उनके सेवकों के हैं. लगभग 870 साल पहले एक बर्फीले तूफान में ये लोग यहां दब कर मर गए थे और यहीं दफन हो गए. वहीं एक अलग मत ये भी है कि इनमें से कुछ कंकाल भारतीय सैनिकों के हैं, जो 1841 में तिब्बत पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें हराकर भगा दिया गया. लौटते समय इनमें से 70 से ज्यादा सैनिकों की हिमालय की पहाड़ियों में मौत हो गई थी.

    एक कहानी ये भी है कि, ये एक कब्रगाह हो सकती है जहां किसी महामारी के शिकार लोगों को दफनाया गया होगा. इस इलाके के गांवों में एक प्रचलित लोकगीत गाया जाता है, जिसमें बताया जाता है कैसे यहां पूजी जाने वाली नंदा देवी ने एक लोहे जैसा तूफान खड़ा किया जिसके कारण झील पार करने वाले लोगों की मौत हो गई और वे इसी झील में समा गए थे. जिनके कंकाल आज भी यहां मौजूद हैं.यह भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे छोटा एयरपोर्ट, यहां पेड़ों के नीचे बैठकर लोग करते हैं अपनी फ्लाइट का इंतजाररिसर्च में हुआ ये खुलासालगभग 5 सालों तक चली रिसर्च में ये खुलासा हुआ है कि ये सभी कयास सच नहीं हैं. इस रिसर्च में भारत समेत जर्मनी, अमेरिका के 16 संस्थानों के 28 सह-लेखक शामिल थे. वैज्ञानिकों ने जेनेटिक रूप से और कार्बन डेटिंग के आधार पर झील में मिले 38 इंसानी अवशेषों का अध्ययन किया. इनमें 15 महिलाओं के अवशेष शामिल हैं, जिनमें कुछ 1,200 साल पहले के हैं.

    विशेषज्ञों ने अपनी रिसर्च में ये पाया कि जिन लोगों के अवशेष मिले हैं वो मरे हुए लोग आनुवांशिक आधार पर एक-दूसरे से अलग हैं और उनकी मौतों के बीच एक हजार साल तक का अंतर है. अध्ययन की मुख्य लेखिका ईडेओइन हार्ने जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की छात्र हैं ने बताया कि, इससे वो थ्योरी खारिज हो गई जिसमें कहा गया कि किसी तूफान या आपदा में इन सभी की मौतें हुई थीं. उन्होंने कहा कि अभी ये साफ नहीं है कि रूपकुंड झील में आखिर ऐसा क्या हुआ था, लेकिन हम ये जरूर कह सकते हैं कि ये सभी मौतें किसी एक घटना में नहीं हुई हैं. हालांकि इस झील पर अब भी रिसर्च जारी है और ये पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं कि आखिर कैसे इस झील में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई.

    Post Views: 1,780

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत में एपल आईफोन की मेकिंग किस तरह देश के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बदल रही,जानें…
    Next Article बाहर टहलना या ट्रेडमिल पर चलना, कौन है ज्यादा सही, वेट लॉस के लिए कौन सा तरीका सही, जाने एक्सपर्ट से…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही ये गिरफ्तार…

    September 24, 2026

    एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने इस एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही ये गिरफ्तार…
    • एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…
    • उप मुख्यमंत्री और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
    • मुख्यमंत्री साय ने इस एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…
    • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?