नई दिल्ली:- दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए बिहार यूपी जाने वालों की भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई, पुणे, सूरत आदि शहरों से लाखों की संख्या में प्रवासी यात्री अपने गांव घर जा रहे हैं,ऐसे में रेगुलर ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों में भी जगह नहीं मिल रही है। बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लंबी वेटिंग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। उधना से 5 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।
जयनगर,मधुबनी के लिए ट्रेन
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार इनमें उधना से जयनगर के लिए तीन जोड़ी, झंझारपुर के लिए एक जोड़ी और मधुबनी के लिए एक जोड़ी ट्रेन शामिल है। सभी ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे, जिससे बिना आरक्षण यात्रा करने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
इन 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन
ट्रेन संख्या 09043 उधना-जयनगर स्पेशल 7 नवंबर को रात 9 बजे उधना से रवाना होकर सोमवार को सुबह 10 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09044 9 नवंबर को दोपहर 1 बजे जयनगर से रवाना होकर 11 नवंबर को रात 1:45 बजे उधना पहुंचेगी।
उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल
ट्रेन संख्या 09051 7 नवंबर को रात 10:30 बजे उधना से रवाना होगी और 9 नवंबर को सुबह 11:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09052 9 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे जयनगर से रवाना होकर 11 नवंबर को सुबह 3:15 बजे उधना पहुंचेगी।
उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल
ट्रेन संख्या 09057 8 नवंबर को दोपहर 3 बजे उधना से प्रस्थान करेगी और 10 नवंबर को सुबह 4 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09058 10 नवंबर को सुबह 7 बजे जयनगर से रवाना होकर 11 नवंबर को शाम 7:45 बजे उधना पहुंचेगी।
उधना-झंझारपुर अनारक्षित स्पेशल
ट्रेन संख्या 09053 8 नवंबर को सुबह 3:30 बजे उधना से रवाना होकर 9 नवंबर को शाम 4 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09054 9 नवंबर को शाम 7 बजे झंझारपुर से प्रस्थान करेगी और 11 नवंबर को सुबह 8:15 बजे उधना पहुंचेगी।
