Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महासमुंद नगर पालिका में अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के बीच जमकर हुई झड़प और हाथापाई,पुलिस थाना तक पहुँचा मामला…
    महासमुंद

    महासमुंद नगर पालिका में अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के बीच जमकर हुई झड़प और हाथापाई,पुलिस थाना तक पहुँचा मामला…

    By Tv 36 HindustanNovember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुंद:- नगरपालिका में बुधवार शाम अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के बीच जमकर झड़प हुई. पालिका की कांग्रेस अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और पूर्व पार्षद पंकज साहू के बीच यह झड़प हुई है. दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई. जिसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली थाना पहुंचे. जहां देर रात तक माहौल गर्म रहा.
    नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पूर्व पार्षद पर कई आरोप लगाए. नगर पालिका अध्यक्ष ने पूर्व पार्षद पर हमला करने, मारपीट करने, हाथापाई के साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाया. पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने अपने साथ साथ पालिका के पार्षद पवन पटेल के साथ भी मारपीट होने की बात कही है. उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व पार्षद ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. पालिका अध्यक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग की है

    मेरा इतना ही पूछना था कि कैसे आए हो भैया, क्या काम था. इस पर पंकज साहू मुझसे गलत तरीके से बात करने लगा. मैं जब इस तरह की बातें करने से उन्हें मना करने लगी तो मुझ पर मारने के लिए हाथ उठाया. :राशि त्रिभुवन महिलांग, अध्यक्ष, महासमुंद नगर पालिका

    नगर पालिका अध्यक्ष के आरोपों पर पूर्व पार्षद पंकज साहू ने भी अध्यक्ष और समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है. पंकज साहू ने कहा कि वह किसी भी पद में नहीं है ऐसे में वो कैसे नगर पालिका के कार्यालय में घुसकर शासकीय दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग पर नगरी थाने में साल 2013 से शासकीय धन गबन करने के मामले में केस दर्ज है. इसके अलावा जल आवर्धन योजना की 1 करोड़ की सामग्री चोरी करने का मामला भी थाने में दर्ज है.

    नगर पालिका की संपत्ति को अध्यक्ष अपने घर की संपत्ति मान रही है. मैंने सिर्फ उसका प्रतिकार किया. पालिका अध्यक्ष ने मुझ पर हाथ उठाया, मुक्के से मारा. पांच लोगों ने मिलकर मेरी सोने की अंगूठी छीन ली और 5 हजार रुपये भी छीन लिए है:पंकज साहू, पूर्व पार्षद

    कोतवाली थाने पहुंचा नगर पालिका विवाद: नगर पालिका में झड़प के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराने थाना कोतवाली पहुंचे. देर रात तक कोतवाली थाने में गहमागहमी का माहौल बना रहा. जिसके बाद दोनों पक्षों की शिकायत के बाद कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई. एसडीओपी अजय त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग और पूर्व पार्षद के बीच विवाद के बाद शिकायत दर्ज कराई. इस पर कार्रवाई की जा रही है.

    Post Views: 685

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के युवाओं को नौकरी का मिला सुनहरा अवसर,इलेक्ट्रिक इंस्पेक्टर और एफएसएल में 151 पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई…
    Next Article महीने में कितनी बार धुलता है ट्रेन में यात्रियों को मिलने वाला कंबल,रेल मंत्री ने खुद दी जानकारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मौत के तीन महीने बाद होगा खामेनेई का अंतिम संस्कार, तेहरान में जुट सकते हैं 2 करोड़ लोग, ईरान में इतने दिन का राजकीय शोक…

    June 3, 2026

    जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निपटारा, ये मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जल्द होगी लॉन्च…

    June 3, 2026

    करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला फर्जी कॉल सेंटर बेनकाब इन लोगों को कस्टमर केयर बनकर लगाते थे चूना…

    June 3, 2026

    गर्मी और उमस पर बिजली का कहर, विद्युत उत्पादन में अग्रणी बालकोनगर अंधेरे में जनता बेहाल अधिकारियों की मनमानी…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मौत के तीन महीने बाद होगा खामेनेई का अंतिम संस्कार, तेहरान में जुट सकते हैं 2 करोड़ लोग, ईरान में इतने दिन का राजकीय शोक…
    • जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निपटारा, ये मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जल्द होगी लॉन्च…
    • करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला फर्जी कॉल सेंटर बेनकाब इन लोगों को कस्टमर केयर बनकर लगाते थे चूना…
    • गर्मी और उमस पर बिजली का कहर, विद्युत उत्पादन में अग्रणी बालकोनगर अंधेरे में जनता बेहाल अधिकारियों की मनमानी…
    • डीजल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ – मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार आरोपी नवीन कश्यप पर घोषित था 10,000 रुपये का इनाम
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?