Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पर्पल के लिए मची होड़, चहल से आगे निकला यह गेंदबाज़,विराट के सिर पर बरकरार है ऑरेंज कैप..
    News

    पर्पल के लिए मची होड़, चहल से आगे निकला यह गेंदबाज़,विराट के सिर पर बरकरार है ऑरेंज कैप..

    By Tv 36 HindustanApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- रनों के लिए मिलने वाला ऑरेंज कैप तो विराट कोहली के सिर पर सजा हुआ है. लेकिन दूसरी तरफ सबसे ज़्यादा विकेट के लिए मिलने वाले पर्पल कैप को लेकर होड़ मची हुई है. तो आइए जानते हैं दोनों कैप को लेकर क्या है पूरा समीकरण. 

    ऑरेंज कैप में विराट कोहली सबसे आगे 

    टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे दिख रहे हैं. कोहली ने 5 मैचों में 105.33 की औसत और 146.30 के स्ट्राइक रेट से 316 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं. ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन आ गए हैं. गुजरात के बल्लेबाज़ ने 5 मैचों में 38.20 की औसत और 129.05 के स्ट्राइक रेट से 191 रन बना लिए हैं. 

    फिर राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 185 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. रियान ने अब तक 4 मैच खेल लिए हैं. इसके बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 183 रनों का साथ चौथे और लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन 178 रनों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं. 

    मुस्तफिजुर ने चहल से छीना पर्पल कैप

    चेन्नई सुपर किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान ने युजवेंद्र चहल से पर्पल कैप छीन लिया. चहल ने जहां 4 मैच में 8 विकेट झटके, मुस्तफिजुर ने 4 मैचों में 9 विकेट अपने नाम कर लिए. चेन्नई के पेसर ने केकेआर के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में 2 विकेट अपने नाम किए थे. मुस्तफिजुर पहले ही मैच से शानदार लय में दिखे हैं. आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे. 

    सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में चहल दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद 7 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. फिर आगे बढ़ते हुए गुजरात टाइटंस के पेसर मोहित शर्मा 7 विकेट के साथ चौथे और मुंबई इंडियंस के गेराल्ड कोएत्जी 7 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर हैं.  

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur There was a race for purple this bowler got ahead of Chahal Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीएड किए हुए अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत,सुनाया ये फैसला…
    Next Article अब भूल जाए महंगा ट्रीटमेंट,चार करोड़ की जगह इतने लाख में कैंसर को निपटा देगा ये स्वदेसी इलाज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…

    April 25, 2026

    शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…

    April 25, 2026

    भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…

    April 25, 2026

    अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…
    • शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…
    • भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…
    • अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…
    • सीएम साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?