Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, न करें इग्नोर करने की भूल, वरना बाद में होगी बड़ी परेशानी
    स्वास्थ्य

    बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, न करें इग्नोर करने की भूल, वरना बाद में होगी बड़ी परेशानी

    By Tv 36 HindustanFebruary 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : गर्भाशय यानी बच्चेदानी महिलाओं के शरीर में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण अंग है। किसी भी महिला के गर्भधारण करने के लिए बच्चेदानी का स्वस्थ होना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे और स्पर्म के फर्टिलाइज होने के बाद भ्रूण बच्चेदानी में ही विकसित होता है। हालांकि, कुछ कारणों ही वजह से महिलाओं को बच्चेदानी से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है बच्चेदानी में इंफेक्शन की समस्या। आजकल महिलाओं में यूट्रस इंफेक्शन की समस्या काफी बढ़ गई है। इस स्थिति में महिला की योनि से बैक्टीरिया उसके गर्भाशय तक पहुंच जाते हैं। इसकी वजह से पेल्विक एरिया में सूजन हो जाती है। अगर समय रहते इस समस्या का इलाज न किया जाए, तो आगे चलकर यह गंभीर रूप ले सकती है। बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं। सही समय पर इन लक्षणों को पहचानकर आप इंफेक्शन को फैलने से रोक सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको बच्चेदानी में इंफेक्शन के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं।

    पेट के निचले हिस्से में दर्द
    बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर पेल्विक एरिया में दर्द हो सकता है। अगर आपको लगातार पेट में तेज दर्द और चुभन महसूस हो रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप करवाना चाहिए।

    पेशाब करते समय परेशानी होना
    पेशाब करते समय दर्द या जलन का अनुभव होना भी बच्चेदानी में इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है। हालांकि, पेशाब में दिक्कत के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में, आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    बदबूदार वजाइनल डिसचार्ज होना
    आमतौर पर, महिलाओं को पीरियड्स के दौरान या आसपास वजाइनल डिसचार्ज होता है। लेकिन अगर आपको योनि से दुर्गंधयुक् डिसचार्ज हो रहा है, जिसका रंग हल्का पीला या मटमैला है, तो आपको इसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

    पीरियड्स के दौरान तेज दर्द
    महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन होना सामान्य माना जाता है। लेकिन अगर आपको पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द हो और बहुत ज्यादा हैवी ब्लीडिंग हो, तो ये बच्चेदानी में इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। ऐसी परेशानी होने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

    शारीरिक संबंध बनाते समय दर्द होना
    बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर महिला को शारीरिक संबंध बनाते समय तेज दर्द का अनुभव हो सकता है। अगर आपको अपने पार्टनर के साथ यौन संबंध के दौरान तेज दर्द या असहजता महसूस हो, तो आपको डॉक्टर के पास जाकर जांच करवा लेनी चाहिए।

    बच्चेदानी में इंफेक्शन एक गंभीर समस्या है, इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें। इसकी वजह से आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। बच्चेदानी में इंफेक्शन के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

    Views: 0
    #Health Better health chhattisgarh do not make the mistake of ignoring them Hindi khabar Hindi news hindinews period extended Raipur These 5 symptoms appear when there is infection in the uterus Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleवन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, इन चार सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन
    Next Article हमेशा नई जैसे चमकेगी आपकी कार, बस रखना होगा इन बातों का ध्यान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ सीएम साय…

    November 4, 2026

    क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स…

    November 4, 2026

    10वीं के छात्रों को बड़ी राहत 1 विषय में फेल होने पर भी स्किल सब्जेक्ट बचाएगा साल, जानें नया नियम…

    November 4, 2026

    महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, CBI ने मांगी इतने दिन की रिमांड…

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ सीएम साय…
    • क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स…
    • 10वीं के छात्रों को बड़ी राहत 1 विषय में फेल होने पर भी स्किल सब्जेक्ट बचाएगा साल, जानें नया नियम…
    • महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, CBI ने मांगी इतने दिन की रिमांड…
    • दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?