नई दिल्ली:– गर्मियों में तेज धूप और ज्यादा पसीने के कारण शरीर से पानी के साथ जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में सिर्फ पानी पीना पर्याप्त नहीं होता है। घर पर बने नेचुरल और पारंपरिक ड्रिंक्स शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं। साथ ही डिहाइड्रेशन, थकान व हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए ‘जरूरत की खबर‘ में आज हम आपको 7 नेचुरल समर हाइड्रेशन ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जो शरीर को अंदर से कूल रखते हैं।
- आमपना
आमपना गर्मियों में लू और धूप से बचाता है। यह शरीर को ठंडक देता है और इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ताजगी देता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। - सत्तू का शरबत
सत्तू का शरबत गर्मियों में शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक रखने वाला देसी ड्रिंक है। भुने चने से बना सत्तू प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है और शरीर को कूल रखता है। - बेल का शरबत
बेल का शरबत एक पारंपरिक और औषधीय ड्रिंक है। यह पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है और कब्ज, एसिडिटी व पेट की गर्मी को कम करता है। नियमित सेवन से शरीर ठंडा रहता है और लू का खतरा कम होता है। इसे गर्मियों में नेचुरल कूलिंग ड्रिंक के रूप में पसंद किया जाता है। - खीरा-पुदीना ड्रिंक
यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट और फ्रेश रखता है। खीरे में ज्यादा पानी होने से ठंडक मिलती है। पुदीना ताजगी देता है और पाचन सुधारता है। यह ड्रिंक डिटॉक्स करता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है। इससे पूरा दिन तरोताजा महसूस होता है। - नींबू पानी
नींबू-नमक पानी गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और एनर्जेटिक रखता है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलन बनाए रखता है। यह हल्का ड्रिंक थकान कम करता है और पाचन सुधारता है। - छाछ
छाछ गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और पाचन सुधारने वाला पारंपरिक और हेल्दी ड्रिंक है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों के लिए फायदेमंद हैं और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत देते हैं। - जलजीरा
पुदीना, जीरा और काला नमक से बना यह ड्रिंक गैस, अपच और एसिडिटी में राहत देता है। इसका खट्टा-चटपटा स्वाद भूख बढ़ाता है और शरीर को तुरंत तरोताजा करता है। इसे गर्मियों में पसंद किया जाता है।
