Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » AAP के इस बड़े नेता ने कर दिया चुनाव न लड़ने का ऐलान, X पर लिखा पार्टी में रहकर कुछ और करूंगा…
    News

    AAP के इस बड़े नेता ने कर दिया चुनाव न लड़ने का ऐलान, X पर लिखा पार्टी में रहकर कुछ और करूंगा…

    By Tv 36 HindustanDecember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के एक और सीनियर ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का इशारा कर दिया है. दिलीप पांडेय जो इस वक्त दिल्ली के तीमारपुर विधानसभा से विधायक हैं उन्होंने X पर लिखा पार्टी में रहकर कुछ और करने का समय है.
    उन्होंने एक्स पर लिखा, ”मेरे लिए राजनीति में बने रहने का कुल संतोष यही रहा है कि हमारी सरकार की वजह से बहुत सारे आम लोगों का, गरीब लोगों का जीवन आसान हुआ, बहुत सारे बच्चों की ज़िंदगी के बेहतर होने की संभावनाएं प्रबल हुई.”

    मेरे लिए राजनीति में बने रहने का कुल संतोष यही रहा है कि हमारी सरकार की वजह से बहुत सारे आम लोगों का, गरीब लोगों का जीवन आसान हुआ, बहुत सारे बच्चों की ज़िंदगी के बेहतर होने की संभावनायें प्रबल हुई.

    उन्होंने लिखा कि राजनीति में पहले संगठन निर्माण और फिर चुनाव लड़ने के दायित्व का निर्वहन करने बाद, अब समय है, पार्टी में ही रहकर कुछ और करने का. तिमारपुर विधानसभा में चुनाव जो भी लड़े, दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल जी ही बनेंगे, और हम सभी दिल्ली वाले मिल कर यह सुनिश्चित भी करेंगे. मेरे संबंधों की पूंजी मेरे साथ रहेगी, ऐसा विश्वास है मुझे, आप में से कोई मुझे संपर्क करे, तो इसी विश्वास को और मज़बूत करे, ऐसी कामना है.

    उन्होंने ‘गुलाबी खंजर’ का किया जिक्

    और हाँ, हमारी आगामी क़िताब ग़ुलाबी खंजर

    का लोकार्पण इसी महीने तय है, तारीख़, समय और स्थान की सूचना साझा करूँगा, आप आइयेगा ज़रूर, मुझे बहुत अच्छा लगेगा.

    क्या अवध ओझा को तिमारपुरी सीट देने की तैयारी में है AAP

    शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने भी चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए हैं. शुक्रवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा है. दिलीप पांडे ने लिखा है कि अभी तक जनप्रतिनिधि और राजनीति में आकर उनको लोगों की सेवा करने का जो मौका मिला यह उनके लिए सुखद अनुभव रहा है. अब संगठन में और जिम्मेदारी निभाने वाले हैं. आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे द्वारा इस पोस्ट से यह साफ हो गया है कि वे तिमारपुर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नहीं होंगे. पार्टी में शिक्षाविद अवध ओझा के शामिल होने से चर्चा शुरू हो गयी थी कि ओझा तिमारपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.
    दिलीप पांडे आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं. वह केजरीवाल के काफी करीब माने जाते हैं. नगर निगम चुनाव के दौरान इन्हें प्रमुख जिम्मेदारी दी गई थी. इसके अलावा वह प्रदेश संयोजक के तौर पर भी पार्टी का काम देख चुके हैं. वर्ष 2020 में विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले वह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के प्रत्याशी बने थे, हालांकि उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था.
    इससे पहले रामनिवास गोयल ने चुनावी संन्यास का किया था ऐलान
    इससे पहले बुधवार को शाहदरा से विधायक और विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया था. उन्होंने अपनी उम्र का हवाला देकर चुनावी संन्यास का ऐलान किया था.

    Post Views: 795

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराज्यसभा में हुआ जोरदार बवाल,इस कांग्रेस सांसद की सीट के नीचे मिला नोटों का बंडल…
    Next Article चित्रकूट में ट्रक से भिड़ी बोलेरो, एक झपकी में सो गईं 6 जिंदगियां, हादसे में 5 लोग हुए घायल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    AIIMS में नहीं मिला दाखिला देखें देश के टॉप-10 MBBS मेडिकल कॉलेज की लिस्ट…

    July 25, 2026

    देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…

    July 25, 2026

    झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए – दीपके, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद देखें जंतर मंतर का ये माहौल…

    July 25, 2026

    राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • AIIMS में नहीं मिला दाखिला देखें देश के टॉप-10 MBBS मेडिकल कॉलेज की लिस्ट…
    • देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…
    • देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…
    • झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए – दीपके, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद देखें जंतर मंतर का ये माहौल…
    • राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?