नई दिल्ली:– वृषभ राशि के जातकों की जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं होती है। इनका ग्रह स्वामी शुक्र होता है। ऐसे में इनकी जिंदगी में लग्जरी चीजों की कमी नहीं होती है। अगर सही समय पर इन्होंने सही रत्न धारण कर लिया तो इनकी जिंदगी में आने वाली बाधाएं भी खत्म होने लगती हैं।
राशिचक्र की हर एक राशि अपने आप में विशेष में हैं। इस चक्र की दूसरी राशि वृषभ कई मायनों में खास है। इस राशि के जातकों का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। जिन लोगों के जन्म के समय में चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करता है तो उन लोगों की राशि यही होती है। वैसे तो वृषभ राशि वाले ईमानदार और विश्वास के पात्र होते हैं। वहीं इन्हें इनके रास्ते से भटकाना कठिन ही होता है लेकिन फिर भी हर किसी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव तो आते ही है। अमूनन ये उतार-चढ़ाव कुंडली में ग्रहों की स्थिति की वजह से ही होती है। ऐसे में कुछ रत्नों की मदद से इन ग्रहों के प्रभाव को कम किया जा सकता है। आज बात करेंगे कि वृषभ राशि वालों के लिए कौन सा रत्न लकी होता है और इसे धारण का सही तरीका क्या होता है?
वृषभ राशि के लिए सबसे लकी स्टोन
वृषभ राशि वालों के लिए पन्ना रत्न सबसे अच्छा माना जाता है। इसे इस राशि का लकी स्टोन भी कहा जा सकता है। पन्ना को एमराल्ड भी कहते हैं। पन्ना की मदद से वृषभ राशि वालों की जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। सबसे पहले ये ऊर्जा को बढ़ाता है और धीरे-धीरे फोकस और भी बढ़ने लगता है। पन्ना की मदद से वृषभ राशि वालों से बुरी नजर दूर ही रहती है। इस रत्न की मदद से वृषभ राशि के जातकों में अच्छा संतुलन बैठता है।
पन्ना को धारण करने का सही तरीका
बिना किसी ज्योतिषी के सलाह के बिना पन्ना को धारण नहीं करना चाहिए। इसे हमेशा बुधवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है। इसे आप सोने या चांदी में से किसी भी बनवा सकते हैं। इसकी अंगूठी को दाहिने हाथ की सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठिका में पहना जाना चाहिए। इस रत्न को पहनते वक्त एक मंत्र का जाप करना चाहिए और वो है- ॐ बुं बुधाय नम:।
इन लोगों को लाभ देता है पन्ना
वैसे पन्ना वृषभ राशि ही नहीं बल्कि बाकी कुछ राशियां भी धारण कर सकती हैं। इस लिस्ट में मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि शामिल हैं। इन सभी राशियों के लिए पन्ना लकी साबित होता है। खासकर कि अगर कोई स्टूडेंट या बिजनेस से जुड़ा व्यक्ति पन्ना को धारण करता है तो उसे इसके कई फायदे मिलते हैं।
