Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यूक्रेन में फंसे इस भारतीय नागरिक ने भारत लौटने से किया इनकार, जानिए आखिर क्या है वजह?
    Uncategorized

    यूक्रेन में फंसे इस भारतीय नागरिक ने भारत लौटने से किया इनकार, जानिए आखिर क्या है वजह?

    By Tv 36 HindustanMarch 7, 2022Updated:March 7, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: यूक्रेन में रूस के हमले के बाद से लाखों लोग हताहत हुए हैं और जान बचाने के लिए दूसरे देशों की ओर रूख कर रहे हैं. यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वतन वापस लाने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है. लेकिन एक भारतीय नागरिक ने भारत लौटने से इनकार कर दिया है. क्योंकि उसकी पत्नी गर्भवती है और भारत की नागरिक नहीं है इसलिए उसे भारत नहीं लाया जा सकता है.

    यूक्रेन की राजधानी कीव में हुई हिंसा के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचे गगन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि, वह अपने परिवार और 8 महीने की गर्भवती पत्नी को यूक्रेन में नहीं छोड़ सकता है. इसलिए हम पोलैंड जा रहे हैं. फिलहाल हम लविव में एक दोस्त के घर पर हैं.

    यूक्रेन पर रूस के हमले के दो दिन बाद 26 फरवरी को भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा चलाया था. क्योंकि यूक्रेन की सरकार ने नागरिक फ्लाइट्स के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था. जिसके कारण भारतीय लोगों को पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, हंगरी और मोल्दोवा जैसे पड़ोसी देशों तक पहुंचने के लिए पैदल चलने को मजबूर होना पड़ा था. ताकि वहां से फ्लाइट्स के जरिए भारत पहुंचा जा सके.

    इसके लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में स्थित भारतीय दूतावासों ने युद्धग्रस्त इलाकों से नागरिकों को निकालने के लिए यूक्रेन सीमा पर चौकियां स्थापित की हैं और एयर इंडिया और इंडियन एयरफोर्स की फ्लाइट्स के जरिए उन्हें भारत वापस लाया जा रहा है. ऑपरेशन गंगा के लिए केंद्र सरकार के 4 मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, वी के सिंह और किरेन रिजिजू स्वयं युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे हुए हैं.

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि, अब तक 76 स्पेशल फ्लाइट्स के जरिए यू्क्रेन में फंसे 15,920 नागरिकों को भारत लाया जा चुका है. शनिवार और रविवार को 13 फ्लाइट्स नई दिल्ली और मुंबई पहुंची. इनमें करीब ढाई हजार लोगों को वापस लाया गया.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स करीब 1500 अंक टूटा, निवेशकों के डूब गए 5.44 लाख करोड़ रुपए
    Next Article Ukraine Russia War: विन्नित्सिया एयरपोर्ट पर रूस ने की एयरस्ट्राइक, इस हवाई हमले में नौ लोगों की मौत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गर्मी से तप रहा प्रदेश आज इन 45 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 28 मई से प्री-मानसून एक्टिविटी के संकेत…

    May 26, 2026

    आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार, राजधानी में ₹2 महंगी हुई CNG, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, जानें आज के ताजा भाव…

    May 26, 2026

    अलर्ट सड़क किनारे मिलने वाले इस रंग के सस्ते चश्मे छीन सकते हैं आंखों की रोशनी, डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी…

    May 26, 2026

    26 मई को केंद्र सरकार के 12 साल होंगे पूरे, घर घर उपलब्धि पहुंचाने चलेगा ये विशेष अभियान…

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ट्रैफिक की समस्या से त्रस्त हो रहा ये शहर, हेल्पलाइन नंबर पर 2882 शिकायतें आईं…
    • गर्मी से तप रहा प्रदेश आज इन 45 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 28 मई से प्री-मानसून एक्टिविटी के संकेत…
    • आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार, राजधानी में ₹2 महंगी हुई CNG, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, जानें आज के ताजा भाव…
    • अलर्ट सड़क किनारे मिलने वाले इस रंग के सस्ते चश्मे छीन सकते हैं आंखों की रोशनी, डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी…
    • इस राशि पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, इसे मिलेगा धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?