नई दिल्ली:- अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया, राहुल गांधी जो बात उठाते हैं, मोदी तुरंत उस बात को अपनाते हैं और लागू करने में लग जाते हैं.
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता विष्णुदेव साय और मध्य प्रदेश में ओबीसी समुदाय से आने वाले मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अधीर रंजन चौधरी ने इसे राहुल गांधी की उठाई मांग का असर बताया.
उन्होंने कहा,राहुल जो कहते हैं कि उसका असर मोदी पर होता है. जब राहुल गांधी जाति जनगणना के बारे में कह चुके हैं तब एक के बाद एक राज्यों में जो चीफ़ मिनिस्टर बनते हैं वो उसी समीकरण के मुताबिक बनते हैं. जहां जातिगत समीकरण ठीक रहे.
उन्होंने कहा, ये जातिगत जनगणना की मांग कांग्रेस पार्टी कर रही है, उसका असर है. ये उस असर की झलक है.
राहुल गांधी से सीखा और रेवड़ी बांटने लगे
अधीर रंजन चौधरी ने ये दावा भी किया कि राहुल गांधी ने कर्नाटक में जो रणनीति अपनाई थी, बीजेपी ने उसी के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए चुनावी योजना बनाई।
उन्होंने कहा,राहुल गांधी जब कर्नाटक जाकर पांच प्रण किए थे. पांच वादे किए थे कि सत्ता में आएंगे तो हम ये पांच वादे लागू करेंगे. मोदी जी और बीजेपी ने सीख लिया उनसे.चुनाव शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान जाकर वादे करना शुरू कर दिया.
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, राहुल गांधी जब वादे करते थे तब मोदी और बीजेपी रेवड़ी, रेवड़ी कहकर शोर मचाते थे. वही रेवड़ी मोदी जी तीनों राज्यों में बांटने लगे.
