नई दिल्ली:– हिंदूओं के नववर्ष के आरंभ के साथ ही चैत्र नवरात्र की भी शुरुआत होती है। इस साल 2026 में चैत्र नवरात्र 19 मार्च से प्रारंभ होने जा रहे हैं। इस दौरान लोग नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की आराधना करते हैं। यहां जानिए चैत्र नवरात्रि 2026 महाअष्टमी कब की है और इस दिन के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे।
महाष्टमी का महत्व
चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च 2026 से होने जा रही है, जो 27 मार्च तक रहेंगे। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है, 9 दिन तक पूजा, व्रत, धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इन नौ दिनों में अष्टमी तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। देवी भागवत पुराण में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को अत्यंत फलदायी बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन देवी की उपासना करने से सभी संकट दूर होते हैं।
चैत्र नवरात्रि 2026 में अष्टमी कब है?
इस साल अष्टमी का व्रत 26 मार्च 2026 को रखा जाएगा। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी का पूजन किया जाता है, जो सौभाग्य की देवी मानी जाती है। कहा जाता है कि इनकी पूजा से अविवाहित कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होती है और विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
चैत्र नवरात्रि अष्टमी 2026 शुभ मुहूर्त
अष्टमी तिथि – 25 मार्च को दोपहर 1.50 से शुरू होकर 26 मार्च को सुबह 11:48 कर रहेगी
पूजा का मुहूर्त – सुबह 6.20 – सुबह 7.52
पबजा का दूसरा मुहूर्त – सुबह 10.56 – दोपहर 2.01
शाम का मुहूर्त – शाम 5.06 – रात 9.33
