Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » प्रदेश के इस खिलाड़ी ने भाला फेंक में भारत का दोहरा परचम, रिंकू ने जीता स्वर्ण तो इस खिलाड़ी ने दिलाया रजत पदक…
    समाचार

    प्रदेश के इस खिलाड़ी ने भाला फेंक में भारत का दोहरा परचम, रिंकू ने जीता स्वर्ण तो इस खिलाड़ी ने दिलाया रजत पदक…

    By Tv36 HindustanOctober 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक थ्46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले रिंकू और रजत पदक हासिल करने वाले अजीत सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय खिलाडि़यों ने एक ही स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। दोनों खिलाडि़यों की इस शानदार उपलब्धि ने देशवासियों को गर्व और उत्साह से भर दिया है।

    श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय पैरा एथलीटों का यह दोहरा पदक प्रदर्शन देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। रिंकू ने 65.11 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं अजीत सिंह ने 65.02 मीटर के शानदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाडि़यों ने अपनी असाधारण प्रतिभा, तकनीकी कौशल और दृढ़ संकल्प से भारतीय पैरा एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत का परिचय दिया है।

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रिंकू और अजीत सिंह की यह ऐतिहासिक सफलता उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। दोनों खिलाडि़यों ने यह साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि देश के युवा खिलाडि़यों, विशेषकर पैरा खिलाडि़यों के लिए प्रेरणादायी है।

    श्री चौधरी ने कहा कि एशियाई पैरा खेलों में भारतीय खिलाडि़यों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की खेल प्रतिभाओं और सामर्थ्य को विश्व मंच पर नई पहचान दिला रहा है। रिंकू और अजीत सिंह की यह दोहरी सफलता भारतीय एथलेटिक्स की स्वर्णिम यात्रा को और मजबूती प्रदान करती है।

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने दोनों पदक विजेता खिलाडि़यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है; मुख्यमंत्री श्री साय…
    Next Article विजयादशमी पर RSS का भव्य आयोजन हुआ सरसंघचालक मोहन भागवत बोले- भारत में रिजीम चेंज न कभी हुआ है और न होगा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आज खिली रहेगी धूप, बारिश के आसार कम; जानें रायपुर समेत प्रदेश के मौसम का हाल…

    October 20, 2026

    इतने मौतों के बाद 50 लाख का कारोबार ठप: शीतला माता मेले से लौटे व्यापारी, बोले- कोरोना में भी नहीं हुए ऐसे हालात…

    October 20, 2026

    विजयादशमी पर RSS का भव्य आयोजन हुआ सरसंघचालक मोहन भागवत बोले- भारत में रिजीम चेंज न कभी हुआ है और न होगा…

    October 20, 2026

    गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है; मुख्यमंत्री श्री साय…

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज खिली रहेगी धूप, बारिश के आसार कम; जानें रायपुर समेत प्रदेश के मौसम का हाल…
    • इतने मौतों के बाद 50 लाख का कारोबार ठप: शीतला माता मेले से लौटे व्यापारी, बोले- कोरोना में भी नहीं हुए ऐसे हालात…
    • विजयादशमी पर RSS का भव्य आयोजन हुआ सरसंघचालक मोहन भागवत बोले- भारत में रिजीम चेंज न कभी हुआ है और न होगा…
    • प्रदेश के इस खिलाड़ी ने भाला फेंक में भारत का दोहरा परचम, रिंकू ने जीता स्वर्ण तो इस खिलाड़ी ने दिलाया रजत पदक…
    • गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है; मुख्यमंत्री श्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?