नई दिल्ली:– शनि ग्रह मजबूत करता है नीलम
रत्न और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नीलम शनि ग्रह से संबंधित रत्न है। शास्त्र की दुनिया में इसे सबसे पावरफुल रत्न माना गया है। मान्यता है कि इसे सही नियम से पहना जाए तो शनि ग्रह मजबूत होने के साथ-साथ जिंदगी में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं। जानिए नीलम से जुड़ी खास बातें।
नीलम धारण करने के फायदे
माना जाता है नीलम पहनने से जिंदगी की सारी बाधाएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती है और शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसे धारण करने से नौकरी-बिजनेस वगैरह में तरक्की मिलने की मान्यता है। इसके अलावा नीलम की वजह से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने की मान्यता है।
इन राशियों के लिए शुभ है नीलम
ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार नीलम सबसे ज्यादा मकर और कुंभ राशि वालों को सूट करता है। वहीं वृषभ, तुला, मिथुन और कन्या राशि वाले भी जानकार ज्योतिषी की सलाह पर शनि के इस रत्न को धारण कर सकते हैं।
हर किसी को नहीं पहनना चाहिए नीलम
नीलम इतना पावरफुल है कि इसे हर किसी को पहनने से बचना चाहिए। कई लोग आधी-अधूरी जानकारी के ही इसे पहन लेते हैं जोकि सही तरीका नहीं है। अगर ये सूट नहीं करता है तो इसका असर उलटा भी पड़ता है।
इन रत्नों के साथ ना पहनें नीलम
नीलम को कभी भी मूंगा, पुखराज या फिर मोती के साथ धारण नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इनका कॉन्बिनेशन खतरनाक होता है और पहनने वाले की जिंदगी ये रत्न उथल-पुथल भी मचा सकते हैं।
