Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस साल 4300 करोड़पति भारतीय छोड़ सकते हैं देश, यह देश बना उनका पसंदीदा ठिकाना…
    News

    इस साल 4300 करोड़पति भारतीय छोड़ सकते हैं देश, यह देश बना उनका पसंदीदा ठिकाना…

    By Tv 36 HindustanAugust 29, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : इस साल यानी 2024 में लगभग 4,300 करोड़पति भारतीय देश छोड़ सकते हैं. ये अनुमान इंटरनेशनल इंवेस्टमेंट माइग्रेशन फर्म हेनले एंड पार्टनर्स की एक रिपोर्ट में लगाया गया है. ज्यादातर करोड़पति भारतीयों की मंजिल यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) हो सकती है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि साल 2023 में लगभग 5,100 भारतीय करोड़पति विदेश में बस गए थे. इसमें उन लोगों को शामिल किया गया है, जिसके पास कम से कम 10 लाख डॉलर (8.3 करोड़ रुपये) की प्रॉपर्टी है.संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कारण भारत लगातार बड़ी संख्या में अपने करोड़पति खो रहा है. उम्मीद है कि इस साल दुनिया भर के करीब 6,800 करोड़पति संयुक्त अरब अमीरात में बस सकते हैं.

    यूएई दुनिया भर में माइग्रेशन का तीसरा सबसे बड़ा सेंटर बनकर उभरा है. अमेरिका का स्थान पहले नंबर पर है और दूसरे नंबर पर सिंगापुर आता है. लेकिन अगर केवल भारत से विदेश जाने वाले भारतीयों की बात करें तो 2013 से 2023 के बीच यूएई में भारतीय करोड़पति 85 फीसदी बढ़ गए हैं.

    देश में 100 मिलियन वाले कितने?रिपोर्ट के अनुसार, भारत 326,400 एचएनडब्ल्यूआई (High-Net-Worth Individual) के साथ करोड़पतियों के मामले में दुनिया में दसवें स्थान पर है. जबकि चीन 862,400 एचएनडब्ल्यूआई के साथ दूसरे स्थान पर है. 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति वाले 1,044 लोगों के साथ भारत करोड़पतियों के मामले में चौथे स्थान पर है. 100 मिलियन डॉलर वालों लोगों के मामले में अमेरिका (9,850) पहले, जर्मनी (1075) दूसरे और चीन (2,352) तीसरे स्थान पर हैं.

    120 अरबपतियों के साथ भारत को सर्वाधिक अरबपतियों वाले देशों की लिस्ट में तीसरा स्थान दिया गया है. हालांकि यह संख्या चीन की एक तिहाई और अमेरिका के कुल अरबपतियों का आठवां हिस्सा है.करोड़पतियों का जाना चिंताजनक नहींहेनले एंड पार्टनर्स की रिपोर्ट के अनुसार करोड़पतियों का माइग्रेशन विशेष रूप से चिंताजनक नहीं है. क्योंकि भारत माइग्रेशन के कारण होने वाले नुकसान की तुलना में कहीं अधिक नए एचएनडब्ल्यूआई का बनना जारी रख सकता है. रिपोर्ट से पता चलता है कि करोड़पतियों के माइग्रेशन की वैश्विक तुलना में भारत के चीन और ब्रिटेन के बाद तीसरे स्थान पर रहने की उम्मीद है. साल 2023 में भी सबसे अधिक रईस यूएई में बसे थे.

    करोड़पति लोग कई कारणों से पलायन करते हैं या अपना आधार बदल लेते हैं. कुछ हाई नेट वर्थ वाले परिवार सुरक्षा कारणों से स्थानांतरण चुनते हैं. जबकि अन्य वित्तीय आधार और टैक्स बेनिफिट चुनते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि शेष लोग रिटायरमेंट के बाद बेहतर संभावनाओं, बिजनेस के अवसरों, अनुकूल जीवनशैली, बच्चों के लिए अच्छी एजुकेशन के अवसरों, हेल्थ केयर और क्वालिटी ऑफ लाइफ की तलाश में माइग्रेशन का विकल्प चुनते हैं.कई वजहों से यूएई बना पसंदीदा देशरिपोर्ट्स के मुताबिक यूएई में टैक्स की दरों में मिलने वाली जबरदस्त छूट और बिजेनस के लिए बेहतर माहौल होने की वजह से ये अमीरों का पसंदीदा देश बन गया है. यूएई के दुबई में अमीरों को जीरो इनकम टैक्स देना होता है. इसके अलावा उद्योगपतियों को यहां की फ्लेक्सिबल टैक्स स्ट्रचर और बेहतर कानून व्यवस्था रास आती है. यही वजह है कि अधिकांश अमीर यूएई में बसना पसंद कर रहे हैं

    5 सालों में 8 लाख भारतीयों ने छोड़ा देशभारत में एक चलन तेजी से देखने को मिल रहा है. उनके अंदर विदेश में बसने की लालसा तेजी से बढ़ रही है. पिछले पांच सालों में 8 लाख, 34,000 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी है. कोविड-19 महामारी से पहले भी हर साल काफी संख्या में भारतीय अपनी नागरिकता छोड़ रहे थे. फिर भी यह आंकड़ा मौजूदा संख्या से काफी कम था. साल 2011 से 2019 के दौरान लगभग 132,000 भारतीय हर साल अपनी नागरिकता छोड़ रहे थे. साल 2020 और 2023 के दौरान यह संख्या 20 फीसदी बढ़कर हर साल दो लाख से ज्यादा हो गई. राज्यसभा में पेश आंकड़ों के अनुसार 2023 में दो लाख, 16 हजार से अधिक भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी

    Post Views: 740

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर किया था विवादित टिप्पणी, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका…
    Next Article ममता बनर्जी के “पूरा नॉर्थ ईस्ट जलेगा” वाले बयान के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या अचानक गुस्सा करने से सच में फट सकती है दिमाग की नस जानें ब्रेन एन्यूरिज्म का ये पूरा सच…

    September 26, 2026

    सीएम साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित ये बड़ी घोषणाएं…

    September 26, 2026

    दक्षिण प्रदेश की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री साय…

    September 26, 2026

    राजधानी समेत कई जिलों में बारिश जारी, आज भी भारी बारिश का अलर्ट…

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या अचानक गुस्सा करने से सच में फट सकती है दिमाग की नस जानें ब्रेन एन्यूरिज्म का ये पूरा सच…
    • सीएम साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित ये बड़ी घोषणाएं…
    • दक्षिण प्रदेश की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री साय…
    • राजधानी समेत कई जिलों में बारिश जारी, आज भी भारी बारिश का अलर्ट…
    • बारिश ने बिगाड़ा ट्रेनों का टाइमटेबल, यहां से आने वाली कई गाड़ियां घंटों प्रभावित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?