मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में एक यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों को नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मनेंद्रगढ़ के चिरमिरी कस्बे में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक रेप की घटना चार महीने पहले हुई थी लेकिन पीड़िता ने अभी केस दर्ज करवाया था.
पीड़िता का आरोप है कि यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाहनवाज समेत तीन लोगों ने नाबालिग को बिलासपुर के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया था.