नई दिल्ली:- AITC के 20 सांसदों को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता नजर आ रहा है। मांग की गई है कि जिन 20 सांसदों ने AITC छोड़कर NCPI का रुख किया है, उन्हें संसद की आगामी बैठकों में मतदान करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
इस संबंध में कहा गया है कि इन सांसदों के खिलाफ अयोग्यता से जुड़ी याचिकाएं अभी भी लंबित हैं। ऐसे में जब तक इन याचिकाओं पर फैसला नहीं हो जाता, तब तक उन्हें सदन में वोटिंग का अधिकार नहीं मिलना चाहिए।
इसके साथ ही संसद में इन सांसदों के लिए की गई अलग बैठने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। मांग की गई है कि इस व्यवस्था की तत्काल समीक्षा की जाए।
अब इस मामले में संसद की आगामी बैठकों के दौरान क्या फैसला लिया जाता है, इस पर सबकी नजरें रहेंगी।
