Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्रश को खुश करने के चक्कर में 50 दिन से कुछ नहीं खाई युवती जानिए पूरा मामला
    अंतरराष्ट्रीय

    क्रश को खुश करने के चक्कर में 50 दिन से कुछ नहीं खाई युवती जानिए पूरा मामला

    By Tv 36 HindustanJune 5, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चीन. एक 15 साल की लड़की ने अपने क्रश को खुश करने के चक्कर में सारी हदें पार कर दीं. इसकी सजा भी उसे ही मिली है. लड़की ने अपनी मोहब्बत का दिल जीतने के लिए क्रैश डाइट का सहारा लिया और कुल वजन 25 किलो कर लिया. उसका वजन सामान्य से आधा हो गया था. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. ये घटना चीन की है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हो रहा है.

    साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जियाओलिंग (बदला हुआ नाम) की लंबाई 5 फुट 4 इंच थी. 20 दिन तक डीप कोमा में रहने के बाद उसकी मौत हो गई. उसका वजन 25 किलो तक पहुंच गया था. उसका आईसीयू बेड पर लेटे हुए एक वीडियो भी स्थानीय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. उसने जनवरी में चीनी न्यू ईयर के तीसरे दिन से पानी वाली अपनी डायट शुरू की. लड़की का उद्देश्य उस लड़के का दिल जीतना था, जो ऐसी लड़की के प्यार में था जो जियाओलिंग से ज्यादा पतली थी. इससे उसके माता-पिता को काफी चिंता हुई. उन्होंने समझाने की कोशिश भी की लेकिन बेटी नहीं मानी.

    मृतक लड़की के माता-पिता ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की तो वो कार से कूद गई. फिर वो जैसे तैसे उसे अस्पताल तक पहुंचाने में सफल हुए, मगर लड़की खुद को ही नुकसान पहुंचाने लगी और उसने अस्पताल से भागने की कोशिश की. वो मार्च के मध्य तक केवल पानी पीती रही. 50 दिनों तक उसने कुछ नहीं खाया. इसके कारण वो एनोरेक्सिया नर्वोसा से पीड़ित हो गई. इलाज नहीं कराने के चलते बीमारी बढ़ती जा रही थी.

    जब उसे मार्च में अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो वो अचेत अवस्था में पहुंच गई. फिर दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर किया गया. डॉक्टरों को नहीं पता था कि उसे होश आएगा भी या नहीं. बाद में जियाओलिंग कोमा में चली गई. डॉक्टरों ने उसके माता-पिता से कहा कि अब उनके पास दो ही रास्ते हैं, या तो बेटी को कोमा में रहने दो या फिर इस दर्द से मुक्ति दिला दो. जियाओलिंग के माता-पिता ने काफी सोच विचार किया और फिर उसका इलाज रोकने का फैसला लिया.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांग्रेस विधायकों के घरों में फूंका आग, जानिए पूरा मामला…
    Next Article सीएम भूपेश बघेल ने गोधन योजना हितग्राहियों के खाते में ऑनलाईन 21.31 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ईरान जंग के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला, पश्चिमी प्रशांत से हटाया अमेरिकी विमानवाहक पोत एस देश की बल्ले-बल्ले…

    August 16, 2026

    अमेरिका ने इस प्रदेश की SBL Energy पर लगाया प्रतिबंध, कंपनी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद…

    June 29, 2026

    इस देश की फिर हुई इंटरनेशनल बेइज्जती ईरान डील पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उड़ाया मजाक…

    June 21, 2026

    ट्रंप का नया सस्पेंस न्यूक्लियर, पीस डील या सिर्फ MoU राष्ट्रपति की बात से दुनिया में बढ़ा कन्फ्यूजन…

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जब सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी, तो क्यों नहीं मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा पढें पूरी खबर…
    • दुनिया पर मंडरा रहा ‘अल नीनो’ का खतरा, ISRO के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पकड़े ये संकेत…
    • गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा तोहफा, सामने आया ‘सिया राम’ का ये पोस्टर…
    • असली जैसी चमक, नकली थी खनक 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश…
    • अब प्रदेश में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?