Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » WhatsApp और Telegram चलाने के लिए फोन में SIM रखना होगा जरूरी 31 दिसंबर से पहले जान लें नया नियम…
    समाचार

    WhatsApp और Telegram चलाने के लिए फोन में SIM रखना होगा जरूरी 31 दिसंबर से पहले जान लें नया नियम…

    By Tv36 HindustanOctober 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- WhatsApp और Telegram इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए SIM कार्ड से जुड़ा नियम अहम हो सकता है। बता दें कि केंद्र सरकार ने मैसेजिंग ऐप्स को यूजर्स के अकाउंट को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाली एक्टिव SIM से लगातार लिंक रखने का निर्देश दिया है। जिसको लेकर दूरसंचार विभाग (DoT) ने इसके अनुपालन के लिए 31 दिसंबर 2026 की समयसीमा तय की है। इसका मकसद फर्जी अकाउंट, ऑनलाइन ठगी और भारतीय मोबाइल नंबरों के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाना है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि 1 जनवरी 2027 से सभी iPhone और Android फोन पर WhatsApp बंद हो जाएगा।
    क्या है SIM-बाइंडिंग का नया नियम?
    SIM-बाइंडिंग का मतलब है कि मैसेजिंग ऐप का अकाउंट उसी एक्टिव SIM से जुड़ा रहे जिस मोबाइल नंबर से उसे रजिस्टर किया गया है। वहीं DoT ने 28 नवंबर 2025 को WhatsApp, Telegram, Signal, Snapchat समेत कई ऐप्स को इस संबंध में निर्देश दिए थे।

    जिसको लेकर सरकार का कहना है कि कुछ मामलों में SIM निकालने या दूसरे देश से अकाउंट चलाने के बावजूद मैसेजिंग सेवाएं इस्तेमाल की जा सकती थीं। वहीं साइबर अपराधी इस सुविधा का फायदा उठाकर फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट और दूसरे तरह के ऑनलाइन फ्रॉड कर सकते थे। ऐसे में नए निर्देशों का उद्देश्य ऐसे मामलों को रोकना है।

    iPhone और Android यूजर्स पर क्या होगा असर?
    जानकारी में सामने आ रहा है कि इस नियम का असर उन यूजर्स पर पड़ सकता है जो अपने रजिस्टर्ड नंबर की SIM निकाले बिना या उसके बिना दूसरे फोन पर WhatsApp और Telegram चलाते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपने किसी नंबर से अकाउंट बनाया है और बाद में उस SIM को फोन से निकाल दिया तो नियम लागू होने के बाद ऐप के इस्तेमाल में परेशानी आ सकती है।

    लेकिन अलग-अलग डिवाइस पर नियम कैसे लागू होंगे यह संबंधित ऐप्स की तकनीकी व्यवस्था पर निर्भर करता है। वैसे अभी के लिए यह दावा करना सही नहीं होगा कि किसी खास iPhone या Android मॉडल पर WhatsApp पूरी तरह बंद हो जाएगा या नहीं। इस नियम में विदेश यात्रा के दौरान फोन में रजिस्टर्ड SIM मौजूद है और रोमिंग चालू है तो सरकारी निर्देश के अनुसार ऐसी स्थिति प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
    शुरुआती निर्देशों में सामने आया था कि WhatsApp Web जैसी सेवाओं को हर छह घंटे में लॉगआउट करने और QR कोड से दोबारा लिंक करने का प्रावधान रखा गया था। लेकिन बाद में सरकार ने इस अनिवार्य समय-सीमा को हटाकर जोखिम के आधार पर लॉगआउट करने की व्यवस्था अपनाई थी। जिसका सीधा मतलब है कि अब हर यूजर को छह घंटे पूरे होने पर अनिवार्य रूप से लॉगआउट करना पड़ेगा ऐसा नहीं है। संदिग्ध धोखाधड़ी की स्थिति में सेशन तुरंत समाप्त किया जा सकता है।

    यूजर्स अभी क्या करें?
    अभी के लिए सभी यूजर्स को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की SIM एक्टिव रखनी चाहिए और ऐप में लॉगिन से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रखनी चाहिए। ऐसे में अगर आप WhatsApp Web, कई डिवाइस या Wi-Fi पर चलने वाले फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आने वाले अपडेट पर नजर रखें। साथ ही 31 दिसंबर 2026 तक ऐप कंपनियों को नियमों का पालन करना है। इसलिए यूजर्स को घबराने के बजाय आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना चाहिए।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर पहुंचीं, मांझी-चालकियों संग करेंगी लंच…
    Next Article दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में तीसरे नंबर पर ये शहर, AQI रिपोर्ट पर BMC और IQAir में विवाद…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    अक्टूबर 2026 में पूर्णिमा कब है जानें शरद पूर्णिमा की तारीख, व्रत का दिन और पूजा का समय…

    October 24, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल से परसा में बनेंगे नए स्कूल भवन…

    October 24, 2026

    किसानों के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होगी 24वीं किस्त; खाते में आएंगे ₹2,000…

    October 24, 2026

    खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज…

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अक्टूबर 2026 में पूर्णिमा कब है जानें शरद पूर्णिमा की तारीख, व्रत का दिन और पूजा का समय…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल से परसा में बनेंगे नए स्कूल भवन…
    • किसानों के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होगी 24वीं किस्त; खाते में आएंगे ₹2,000…
    • खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज…
    • CM विष्णुदेव साय का आज महासमुंद और दुर्ग दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?