रायपुर:- लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चूका है. अब नामांकन प्रकिया भी शुरू हो चुकी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अलग अलग जिलों के दौरे पर रहेंगे। और कई रैलियों में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए जनता को संबोधित करेंगे और मतदान के लिए अपील करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12:30 बजे रायगढ़ पहुंचें। यहां वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया की नामांकन रैली में शामिल होंगे। रायगढ़ के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2:30 बजे महासमुंद के सराईपाली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय सराईपाली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
