मध्यप्रदेश:– प्रदेश की कुल 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक लाड़ली बहनों को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। आज दोपहर लहार के मुख्य कार्यक्रम से सीएम डॉ. मोहन यादव एक सिंगल क्लिक के जरिए 1835 करोड़ रुपये से अधिक की विशाल राशि सीधे बहनों के बैंक खातों में जमा करेंगे। बता दें कि राज्य सरकार नवंबर 2025 से योजना की राशि बढ़ाकर सभी पात्र हितग्राही बहनों को हर महीने 1,500 रुपये की निरंतर वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।
विकास कार्यों की झड़ी
लहार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक मजबूत बनाने के लिए कुल 322.29 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
कार्यक्रम के सियासी मायने
ग्वालियर-चंबल अंचल के भिंड में आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम न केवल महिला सशक्तिकरण के लिहाज से अहम है, बल्कि आगामी संगठनात्मक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की दिशा में भी सरकार का एक बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
