Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज सर्वार्थ सिद्धि योग से वृषभ, कर्क समेत 5 राशियों को मिलेगी कोई बड़ी उपलब्धि और तरक्की…
    समाचार

    आज सर्वार्थ सिद्धि योग से वृषभ, कर्क समेत 5 राशियों को मिलेगी कोई बड़ी उपलब्धि और तरक्की…

    By Tv 36 HindustanOctober 5, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ शश राजयोग बन रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब भी सर्वार्थ सिद्धि योग बनता है उस समय सभी ग्रह शुभ स्थिति में रहते हैं। जिससे व्यक्ति को सफलता मिलने की संभावनाएं और अधिक बढ़ जाती हैं। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि शनिवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग में वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और धनु राशि लोगों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। इन सभी को करियर में नई उपलब्धि और तरक्की मिलेगी। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा। पढ़ें 5 अक्टूबर का राशिफल टैरो कार्ड्स से।

    मेष राशि के लोग आज अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर बहुत ही सतर्क रहने वाला है। दरअसल, आज आप जरूरी खोजबीन कर नए स्रोत विकसित करने का प्रयास करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले विषय वस्तु को गहराई से अध्ययन करने की प्रवृत्ति रहेगी। अपने प्लान के बारे में दूसरों से ज्यादा विचार विमर्श करने से बचें।

    वृषभ राशि के जातक आज अपना हुनर लोगों को दिखाएंगे। आज कामकाज की अधिकता आप पर अधिक रहने वाली है। साथ ही आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम से लाभ प्राप्त होगा। जल्दबाजी में आज कोई भी पैसों का लेनदेन न करें।

    मिथुन राशि के जातक आज छोटी छोटी बातों को लेकर विचलित हो सकते हैं। जिससे कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों से मनमुटाव की संभावना बनती है। विपरीत परिस्थितियों को भी आज आप डिप्लोमेटिक अंदाज से हैंडल कर चलेंगे, तो आप के लाभ की संभावना अच्छी बनेगी। धन का निवेश धन समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा।

    कर्क राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका कामकाज सामान्य तरीके से आगे बढ़ेगा। आप अपने सभी काम सरलता के साथ पूरे करते जाएंगे। आज आप अपनी पर्सनालिटी को प्रभावी बनाने और दूसरों की मदद के बिना अपने कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

    सिंह राशि के जातकों को फिलहाल, अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना होगा। अहंकार के कारण आप खुद ही नुकसान कर सकते हैं। साथ ही आज किसी नौकरीपेशा जातक नौकरी में बदलाव को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आज आपको लक्ष्य प्राप्ति के लिए लंबे इंतजार के बाद आपको रास्ता स्पष्ट रूप से नजर आएगा। आज आपके सामने एक के बाद एक आर्थिक समस्या सामने आ सकती है। मेहनत के बाद ही धन प्राप्ति संभव है।

    कन्या राशि के जो जातक तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं आज उन्हें कोई बड़ी उपलब्धियां मिल सकती है। अपनी योजना को गुप्त रखकर कार्यों को सुचारु रुप से किया जा सकता है। आज आपको आपके अच्छे काम का श्रेय प्राप्त होगा। आर्थिक गतिविधियां मंद रहते हुए भी आपको किसी तरह की आर्थिक तंगी नहीं होगी।

    तुला राशि के जातक जो पारिवारिक व्यवसाय से संबंधित हैं उनके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। दरअसल, आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन, वाणी के कारण आज आपको नुकसान होता दिखाई दे रहा है। इसलिए शब्दों का चयन थोड़ा संभलकर करें। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त से संबंधित फैसले भी आपको लाभ पहुंचाने वाले रहेंगे।

    वृश्चिक राशि के लोगों को आज दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपके उतार चढ़ाव रहने वाला है। हालांकि, आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से मुश्किल समस्या का भी हल निकालने में कामयाब रहेंगे। मूल्यवान वस्तु की खरीद पर धन खर्च होने की संभावना बनती है। सेहत से जुड़े मामले भी आज आपको तंग कर सकते हैं।

    धनु राशि के नौकरीपेशा जातकों की मुलाकात आज कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से होने वाली है। जिससे आपका छवि मजबूत होगी। लेकिन, आज व्यर्थ कामों में धन व समय की बर्बादी करने से बचें। प्रोडक्शन से जुड़े हुए लोगों को मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन बुद्धि विवेक से काम करेंगे, तो समस्याओं से बचे रहेंगे।

    मकर राशि के जातकों जो अपने कामकाज शुरू करना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके लिए समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। कामकाज में आपको तरक्की और नई पहचान मिलेगी। आज का दिन आपके लिए धन संपत्ति के लिहाज से काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। आपके लिए धन लाभ की परिस्थितियां बनेंगी।

    कुंभ राशि के जातक आज नए आइडिया पर कामकाज करेंगे आज आसान बनाने में मददगार रहेंगे। छोटी सी गलती की वजह से कोई बड़ा विवाद न खड़ा हो इसलिए ध्यान पूर्वक कार्य करें। लोन लेने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी अनुकूल समय है। जोखिमपूर्ण कार्यों में धन हानि संभव है।
    मीन राशि के लोग आज खुद को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। मनोरंजन तथा मस्ती में समय व्यतीत करने से लंबे समय से चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। कमीशन से जुड़े हुए कार्यों में लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का दबदबा अपने ऑफिस में बना रहेगा। आर्थिक लिहाज से समय सामान्य है।

    Post Views: 1,120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleडिप्रेशन और एंजाइटी के लिए दवा लेना शरीर के लिए हो सकता है खतरनाक…
    Next Article मतदान जारी, पूर्व मुख्यमंत्री ने सबसे पहले किया वोट, इतनी पार्टी उतरी मैदान में …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार करें ये उपाय, धन से लेकर प्रेम और सुख-समृद्धि तक मिल सकता है लाभ…

    October 2, 2026

    कोरबा में “साइबर जागृति चौपाल” का आयोजन ग्रामीण आमजनों को बचाव के प्रति किया गया जागरूक मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई सुरक्षा की शपथ

    October 2, 2026

    रुपया 97 के पार गया तो बढ़ सकती है मुश्किल एक्सपर्ट ने दी बड़ी चेतावनी, जानिए क्यों बढ़ रहा दबाव…

    October 2, 2026

    ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बताएगी शुक्रवार का हाल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क देखें 12 राशियों का राशिफल…

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार करें ये उपाय, धन से लेकर प्रेम और सुख-समृद्धि तक मिल सकता है लाभ…
    • कोरबा में “साइबर जागृति चौपाल” का आयोजन ग्रामीण आमजनों को बचाव के प्रति किया गया जागरूक मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई सुरक्षा की शपथ
    • रुपया 97 के पार गया तो बढ़ सकती है मुश्किल एक्सपर्ट ने दी बड़ी चेतावनी, जानिए क्यों बढ़ रहा दबाव…
    • ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बताएगी शुक्रवार का हाल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क देखें 12 राशियों का राशिफल…
    • स्नेहा सदन आश्रम में बुजुर्गों के हक और सेहत की विधिक जागरूकता का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?