Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज शुक्रवार को कृतिका नक्षत्र में बना है सिद्ध योग और शिव योग का संयोग, काम धंधे में जमकर कमाई करेंगे मिथुन और वृश्चिक समेत इन 5 राशियों के लोग…
    समाचार

    आज शुक्रवार को कृतिका नक्षत्र में बना है सिद्ध योग और शिव योग का संयोग, काम धंधे में जमकर कमाई करेंगे मिथुन और वृश्चिक समेत इन 5 राशियों के लोग…

    By Tv 36 HindustanDecember 13, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज कृतिका नक्षत्र में मां लक्ष्‍मी के आशीर्वाद से मिथुन और वृश्चिक समेत 5 राशियों के जातकों की खूब तरक्‍की होगी। आपको धन लाभ होगा और कारोबार में भाग्‍य आपका साथ देगा। आपका दिन परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा और आपका मनचाहा लाभ होने से खुशी होगी। देखें मेष से मीन तक शु्क्रवार का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।

    मेष राशि वालों का दिन तरक्‍की से भरा होगा और आपको खुशी का अनुभव होगा। नौकरी के साथ-साथ पार्ट-टाइम बिज़नस के लिए भी समय निकाल लेंगे और आपकी सभी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी, इसलिए प्रयास जारी रखें तो कामयाबी आपको मिलेगी। संघर् के बाद आपको सफलता प्राप्‍त होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आप सफलता की राह पर आगे बढ़ेंगे और भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

    वृष राशि वालों को करियर के मामले में लाभ होगा और भाग्य साथ देगा। सम्मान बढ़ेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। जीवन स्तर में सुधार होगा और आपकी तरक्‍की होगी। परिवार के साथ वीकेंड एन्जॉय करने के लिए शॉपिंग पर जा सकते हैं। फालतू खर्च से बचें और सिर्फ़ ज़रूरत का सामान ही खरीदें। शाम को किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपको खुशी मिलेगी

    मिथुन राशि वालों को करियर में लाभ होगा और आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपके धन में वृद्धि होगी। आपकी अप्रत्याशित उन्नति देखकर सब हैरान होंगे। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और खुशी बढ़ेगी। प्रगति जारी रही तो धन की कमी नहीं होगी। प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है, व्यर्थ की बातों से दूर रहें और काम पर ध्यान दें

    कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी की चिंता आपको परेशान कर सकती है। आपको रुपये-पैसे के मामले में कोई फैसला काफी सोचकर लेना चाहिए। सबकी सहमति हो तो स्थान परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं। नए स्थान पर जाकर कुछ नया करने के बारे में विचार करें। जीवन में आनंद का दौर है और आपको खुश होकर परिवार को वक्‍त देना चाहिए।

    सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में दिन मिलाजुला होगा और आपका दिन सफलता से भरा होगा। कारोबार की चिंता आपको परेशान कर सकती है और इस कारण से आपको उलझन महसूस होगी। पिछले कुछ दिनों से कारोबार नियमित नहीं है और कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी या व्यवसाय में सुधार पाना है तो आलस्य छोड़कर मेहनत करें।

    कन्या राशि वालों को करियर के मामले में लाभ होगा और हर कार्य में आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपको मेहनत से किए गए काम में सफलता मिलेगी और भाग्य में वृद्धि होगी। हर कार्य को उत्‍साह के साथ पूरा करें और आपका समय लाभ में बीतेगा। आपको कुछ समय बाद कुछ नया हासिल होगा और रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न होगा।

    तुला राशि वालों के करियर को लेकर परेशान रहेंगे और चिंतित रहेंगे और काम में मन नहीं लगेगा। कुछ परेशानियां बिना वजह सामने आ सकती हैं। सावधान रहें और काम पर ध्यान दें। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। आपके पीछे कोई आपके खिलाफ साजिश कर सकता है। सावधान रहें। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से इन लोगों को हरा देंगे और हर मामले में किस्मत का साथ मिलेगा।

    वृश्चिक राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है। अचानक मिले शुभ समाचार से खुशी होगी और आपकी तरक्‍की होगी। कारोबार में योजनाओं की सफलता से मन आनंदित रहेगा। व्यवसाय के तनाव को खुद पर हावी न होने दें। नई योजनाएं सफल होंगी और कारोबार में कुछ नए तरीके आजमाने से आपको लाभ और सफलता प्राप्‍त होगी। अधिकारियों के साथ तालमेल बढ़ेगा। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें तो लाभ होगा।

    धनु राशि वालों को लाभ होगा और आपके लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। आपको रुका हुआ धन मुश्किल से मिलेगा और आपको इसके लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ सकती है। रोजमर्रा के काम में लापरवाही न करें। वरना आपका नुकसान हो सकता है। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी तरक्‍की होगी। रात में किसी शुभ अवसर पर जाने का मौका मिलेगा और लोगों से मिलकर आप प्रसन्‍न होंगे।

    मकर राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आपके सम्‍मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार मिलते रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। व्यर्थ के झंझटों से बचें। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग बन सकता है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। फालतू खर्च से बचें। अपने काम पर ध्यान दें तो आपका मन खुश रहेगा।

    कुंभ राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है। लाभ और प्रसन्‍नता में आपका दिन बीतेगा। आयात-निर्यात का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा और मांगलिक कार्यक्रमों का योग बन रहा है। समय का सदुपयोग करने से सफलता मिलेगी। किस्मत साथ देगी और दिन आनंद में बीतेगा। आपके लिए धन में वृद्धि और तरक्‍की का दिन है।

    मीन राशि वालों को लाभ होगा और दिन उन्नति से भरा होगा। उन्नति के कई रास्ते खुलेंगे और किस्मत साथ देगी। पढ़ाई और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। विवाद खत्म होंगे। छिपे हुए दुश्मनों और ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें। किसी को उधार पैसा न दें, वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता और गुरु की सेवा करें, और पूजा-पाठ भी करें।

    Post Views: 2,260

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या हैं ‘वन नेशन, वन इलेक्शन के ड्राफ्ट में शामिल प्रस्ताव, जिन्हें पीएम मोदी की कैबिनेट ने दी मंजूरी…
    Next Article सुबह सुबह तेल कंपनियों ने अपडेट किया पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें अपने शहर के फ्यूल का लेटेस्ट रेट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इस रूट पर दौड़ेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, एमपी के रतलाम सहित इन शहरों को मिलेगा फायदा…

    August 12, 2026

    सरकारी शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर बड़ा अपडेट, हाजिरी का ये समय हुआ तय, 15 मिनट का मिला ग्रेस पीरियड…

    August 12, 2026

    नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा प्रदेश की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन…

    August 12, 2026

    17 अगस्त को मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

    August 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इस रूट पर दौड़ेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, एमपी के रतलाम सहित इन शहरों को मिलेगा फायदा…
    • सरकारी शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर बड़ा अपडेट, हाजिरी का ये समय हुआ तय, 15 मिनट का मिला ग्रेस पीरियड…
    • नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा प्रदेश की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन…
    • 17 अगस्त को मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…
    • आज अमावस्या पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक का सभी राशियों का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?