नई दिल्ली:– आज नवरात्रि के पांचवें दिन आयुष्मान योग और प्रीति योग का शुभ संयोग बना है। मां भगवती की मेहरबानी से कर्क और वृश्चिक सहित 5 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। आपको बड़ी मात्रा में पैसा हाथ लग सकता है और आपके रुके कार्य बन सकते हैं। आपका धन वैभव बढ़ने से आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। देखें मेष मीन तक सोमवार का आर्थिक राशिफल विस्तार से।
मेष राशि के लोगों को फिलहाल, विवेकपूर्ण रहकर निर्णय लेने होंगे। आर्थिक सलाहकार और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को विशेष लाभ देने वाला दिन रहेगा। रिस्क लेकर पैसों का निवेश करना लाभदायक सिद्ध होगा। किस्मत आज आपके साथ है।
वृष राशि के लोगों के लिए मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन है और योजनाएं सफल होंगी। आपको सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी। अवसरों का लाभ उठाने से आपको खुशी होगी और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी। कोई मेहमान आपके घर आपसे मिलने आ सकता है। इससे आपको खुशी होगी और योजनाएं सफल होंगी।
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सावधानी से बिताने का है। आपको आर्थिक मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी फैसला काफी सोचकर करें वरना आपको नुकसान हो सकता है। बड़ी हानि हो सकती है और परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से आपके कई रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। रात का समय परिवार के साथ आनंद में बीतेगा।
सोमवार को पांचवीं नवरात्रि पर बना है आयुष्मान योग, मां भगवती बरसाएंगी धन, इन 5 राशियों को होगा जबर्दस्त लाभ
सोमवार 7 अक्टूबर को नपरात्रि के पांचवें दिन आयुष्मान योग और प्रीति योग का शुभ संयोग बना है। मां भगवती की मेहरबानी से कर्क और वृश्चिक सहित 5 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। आपको बड़ी मात्रा में पैसा हाथ लग सकता है और आपके रुके कार्य बन सकते हैं। आपका धन वैभव बढ़ने से आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। देखें मेष मीन तक सोमवार का आर्थिक राशिफल विस्तार से।
वृष राशि के लोगों के लिए मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन है और योजनाएं सफल होंगी। आपको सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी। अवसरों का लाभ उठाने से आपको खुशी होगी और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी। कोई मेहमान आपके घर आपसे मिलने आ सकता है। इससे आपको खुशी होगी और योजनाएं सफल होंगी।
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सावधानी से बिताने का है। आपको आर्थिक मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी फैसला काफी सोचकर करें वरना आपको नुकसान हो सकता है। बड़ी हानि हो सकती है और परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से आपके कई रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। रात का समय परिवार के साथ आनंद में बीतेगा।
कर्क राशि वालों को करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी प्रोन्नति यदि रुकी है तो आज इसका रास्ता साफ हो सकता है। आप अपनी वाक्पटुता से कुछ लोगों की दिल जीत पाने में सफल होंगे। किसी बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। नेत्र विकार से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और आपको लाभ होगा। रात के वक्त अधिक तीखा खाना न खाएं, वरना आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है।
सिंह राशि के लोगों के लिए दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। व्यापार में कुछ बदलाव हो सकते हैं और आपको इससे लांन्ग टर्म में फायदा होगा। आप नौकरीपेशा हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के लोगों की तरफ से आपको लाभ और सहयोग प्राप्त होगा और आप बिजनस में कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। रुके कार्य संपन्न होंगे। सामाजिक कार्य और भोग विलास में लिप्त रहेंगे। क्षमता से अधिक धन प्राप्त होने से आपको खुशी होगी।
कन्या राशि वालों के लिए दिन लाभ और सफलता से भरा होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। अपनी शानशौकत के लिए आप काफी खर्च कर सकते हैं। मन से दूसरों की भलाई करेंगे और आपको सम्मान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों की सेवा करने से आपको लाभ होगा और आपका मन हल्का होगा।
तुला राशि वालों को लाभ होगा और आपका दिन सम्मान दिलाने वाला साबित होगा। किसी मामले में नुकसान हो सकता है सावधान रहें और फालतू खर्च से दूर रहें। अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। जोखिम से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। लोग आपका दिल दुखा सकते हैं। फिर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि वालों का दिन खुशियों वाला होगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के प्रति प्रेम भाव बढे़गा और आप खुश रहेंगे। संतान की तरक्की से आप खुश होंगे और आपके सभी रुके कार्य की पूर्ति होगी। नौकर चाकरों का सुख मिलेगा और आपकी सुख सुविधाओं बढ़ेंगी। धन सम्मान भी प्राप्त होगा।
धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकरों पर यकीन करने से बचें। आप सावधान रहें और किसी पर भरोसा न करें। परिवार के मामले में कोई बड़ा आर्थिक फैसला न करें। इसमें आपको नुकसान हो सकता है।
मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होने से खुशी होगी। आपका मन खुश होगा। आपके सामने ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो कि आपको करने पड़ सकते हैं। आपकी उन्नति रुकी है तो उसका रास्ता साफ हो सकता है। बड़ी मात्रा में पैसा आने से हर्ष होगा। शाम को आपको सम्मान की प्राप्ति होगी। शुभव्यय और कीर्ति में वृद्धि होगी। वाहनों के प्रयोग में सतर्क रहें।
कुंभ राशि वालों के लिए लाभ का दिन है और आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। पैसों के मामले में हाथ संभालकर चलें और फालतू खर्च करने से बचें। शेयर मार्केट में निवेश न करें वरना नुकसान हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा और आपको लाभ होगा। नए कार्य में निवेश कर सकते हैं तो आपको लाभ होगा। संतान की नौकरी और विवाह के लिए आपको योजना बनाने से लाभ होगा और मन प्रसन्न होगा।
मीन राशि के लोगों के लिए दिन लाभ और तरक्की से भरा होगा। आप कहीं से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आसानी से मिल जाएगा। नई-नई योजनाएं बनाकर काम करेंगे तो आपको सफलता प्राप्त होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको धन लाभ होगा और कारोबार में सफलता प्राप्त होगी।
