Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज बना सूर्य शनि समसप्तक योग का शुभ संयोग, सिंह समेत इन 5 राशियों के सम्मान और भाग्योदय में होगी वृद्धि…
    समाचार

    आज बना सूर्य शनि समसप्तक योग का शुभ संयोग, सिंह समेत इन 5 राशियों के सम्मान और भाग्योदय में होगी वृद्धि…

    By Tv 36 HindustanSeptember 1, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज दिन रविवार को चंद्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही सूर्य अपनी ही राशि सिंह तो शनि अपनी राशि कुंभ में विराजमान हैं, दोनों एक दूसरे से सातवें भाव में मौजूद होने की वजह से सूर्य शनि का समसप्तक योग बन रहा है। शनि के साथ सूर्य ग्रह का शत्रु भाव रहता है, इसके बाद भी सूर्य अपनी स्वराशि में होने से बलवान स्थिति में रहेंगे, जिससे कल का दिन मेष, मिथुन, मकर समेत अन्य 5 राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है।

    सूर्य शनि की स्थिति से इन 5 राशियों को आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और दोस्तों की मदद से घरेलू कार्य भी पूरे कर पाएंगे। राशियों के साथ आज के लिए कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सूर्य देव के आशीर्वाद से इन 5 राशियों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में अच्छी वृद्धि होगी।

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। मेष राशि वालों को सितंबर माह के पहले दिन किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलने की संभावना बन रही है और आपके खर्चों में भी कमी देखने को मिलेगी। कल का दिन आप रिलैक्स मूड में रहेंगे और रविवार की छुट्टी की वजह से दोस्तों के साथ मौज मस्ती के मूड में भी रहेंगे। परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे सभी काफी प्रसन्न नजर आएंगे और नए नए पकवान का आनंद भी लेंगे। आज आपको खुद को अच्छे से जानने का मौका मिलेगा और नई टेक्नोलॉजी की खरीदारी भी कर सकते हैं। अगर आप पहले से किसी कर्ज में हैं तो आपको उसको चुकाने का रास्ता मिलेगा और अन्य स्त्रोतों से धन कमाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही है तो आज वह खत्म होने की संभावना बन रही है।

    मेष राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : तांबे के दो सिक्के लें। इनमें से किसी एक को हाथ में लेकर मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें और दूसरे को अपनी जेब में रख लें। आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।

    आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। मिथुन राशि वालों की सितंबर माह के पहले दिन आर्थिक स्थिति मजबूत और स्थिर रहेगी। करियर में आपको कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे। कल आपके लिए प्रॉपर्टी या वाहन सुख प्राप्त करने के योग बन रहे हैं और कई प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका भी मिलेगा। अगर आप किसी से कर्ज लेना चाहते हैं तो आज आपको कई समस्या नहीं होगी। व्यापार करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा और प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर भी देंगे। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को कल अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अगर परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो आज वह खत्म हो जाएगा और सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

    मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : शत्रुओं और बाधाओं से मुक्ति के लिए रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चार मुख वाला दीपक जला दें।

    सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह वर्धक रहने वाला है। सिंह राशि वालों को वालों को सितंबर माह के पहले दिन सूर्यदेव की कृपा से धन और संपत्ति प्राप्तल होने की उम्मींद बन रही है और आमदनी के नए रास्तेे भी खुल सकते हैं। आपके विचार और लाइफस्टाइल में कल सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा और अपनी वाणी से सभी को प्रभावित भी करेंगे। समाज में आपकी छवि में सुधार आएगा और परिवार की हर जरूरत को पूरा करने के लिए आगे रहेंगे। व्यापार में धन प्राप्ति के नए नए मार्ग बनेंगे और किसी अन्य बिजनस में निवेश भी कर सकते हैं। साथ ही आज आप अपने आइडियाज के माध्यम से पारिवारिक बिजनस को आगे बढ़ाने की दिशा में काम भी कर सकते हैं, जिससे सभी घरवाले काफी प्रसन्न नजर आएंगे। शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

    सिंह राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए तांबे के लोटे में जल में चावल, लाल मिर्च के कुछ दाने और लाल रंग के फूल मिलाकर सूर्यदेव अर्पित कर दें।

    आज का दिन धनु राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। धनु राशि वालों का सितंबर माह के पहले दिन अधूरा कार्य पूरे होने की उम्मीद बन रही है, जिसका आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कल आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको अपनी प्राथमिकताओं के बारे में पता होगा। सिंगल जातकों को कल किसी खास व्यक्ति से बातचीत करने का मौका मिलेगा, जिससे आप दोबारा मिलना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं तो आज उनको इस संबंध में बड़ी जानकारी मिल सकती है। वहीं व्यापार करने वालों को आज सूर्यदेव की कृपा से उच्च लाभ प्राप्त करने की संभावना बन रही है। भाई-बहनों के साथ अगर कोई अनबन चल रही है तो आज वह खत्म हो जाएगी और रिश्तों में फिर से मजबूत होगी। शाम के समय पिताजी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा।

    धनु राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

    मकर राशि वालों के लिए कल यानी 1 सितंबर का दिन नई उम्मीद लेकर आ रहा है। मकर राशि वाले आज सितंबर माह के पहले दिन मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो आज किसी वृद्ध व्यक्ति के सहयोग से विवाह प्रस्ताव को स्वीकृत करवा सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के सहयोग में वृद्धि होगी, जिसका लाभ उन्हें अवश्य मिलेगा। वहीं जो नौकरी करने वाले पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं, ऐसे में उन्हें इसके लिए कल जानने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ वालों में आज नई ऊर्जा का संचार होगा और एक दूसरे के सामने खुलकर बातों को रख पाएंगे। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए एकाग्रचित्त होकर अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वे सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

    मकर राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : रविवार की रात सिरहाने दूध रख दें और फिर अगले दिन बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें।

    Post Views: 965

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकेंद्र सरकार की नवरत्न कंपनियों की सूची में 4 नए कंपनी के नाम जुड़े, जाने उनके नाम…
    Next Article अब इतने रुपए महंगा हुआ 19 KG कमर्शियल सिलेंडर, सितंबर माह के लिए घरेलू रसोई गैस के दाम भी जारी देखे यहां से…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पोस्ट ऑफिस की RD में बड़ा फर्जीवाड़ा, 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी का आरोप…

    August 13, 2026

    प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, उत्तर इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 4 दिन सक्रिय रहेगा मानसून…

    August 13, 2026

    आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर मुख्यमंत्री साय…

    August 13, 2026

    अवारापन 2 की एडवांस बुकिंग ने मचाया तहलका, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को काफी पीछे छोड़ा…

    August 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पोस्ट ऑफिस की RD में बड़ा फर्जीवाड़ा, 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी का आरोप…
    • प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, उत्तर इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 4 दिन सक्रिय रहेगा मानसून…
    • आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर मुख्यमंत्री साय…
    • अवारापन 2 की एडवांस बुकिंग ने मचाया तहलका, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को काफी पीछे छोड़ा…
    • सिर्फ कुछ रुपयों के सहारे अमेरिका पहुंचे थे स्वामी प्रभुपाद, फिर खड़ा कर दिया दुनिया का सबसे बड़ा कृष्ण भक्ति आंदोलन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?