Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज बना त्रिग्रही योग का शुभ संयोग, वृश्चिक समेत इन 5 राशियों को मिलेगा तीन गुना से भी ज्यादा लाभ…
    समाचार

    आज बना त्रिग्रही योग का शुभ संयोग, वृश्चिक समेत इन 5 राशियों को मिलेगा तीन गुना से भी ज्यादा लाभ…

    By Tv 36 HindustanAugust 6, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज के दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार सूर्य का राशि सिंह में संचार करने वाले हैं, जहां पहले से ही शुक्र और बुध ग्रह विराजमान हैं। सिंह राशि में शुक्र, बुध और चंद्रमा की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही कल सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि भी है और इस दिन त्रिग्रही योग के साथ लक्ष्मी नारायण योग, वरीयान योग और मघा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व भी बढ़ गया है।

    वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का फायदा 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को भाग्य की अनुकूलता से हर कार्य से सफलता मिलेगी और पुरानी यादों से मन में प्रसन्नता रहेगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और पवन पुत्र हनुमान की भी कृपा बनी रहेगी, जिससे इन 5 राशियों के जीवन में मंगल ही मंगल होगा।

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहने वाला है। मिथुन राशि वाले कल खुद को साबित करने में सफल रहेंगे और समाज में आपका सम्मान भी बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा, किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। ससुराल पक्ष के लोगों से आपका सामंजस्य बेहतर होगा और उनसे आपके संबंध सुधरेंगे। नौकरी पेशा जातकों को कल अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा, जिसकी वजह से समय पर कार्य पूरा कर पाएंगे। व्यापारी कल एक मजबूत स्थिति में नजर आएंगे और नए बिजनस में निवेश करेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ जरूरी बातचीत करेंगे, जिससे मन हल्का होगा।
    मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय : शुभ फलों की प्राप्ति के लिए लाल वस्त्र पहनें या लाल कपड़े पहनें। साथ ही हनुमानजी को गुड़ व चने का भोग लगाएं।

    आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। कर्क राशि वालों में कल धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अपनी समझदारी से दूसरों को अच्छी सलाह भी देंगे। छात्रों को कल परीक्षा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। नौकरी पेशा जातकों के कल सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे। हनुमानजी की कृपा से कल व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी और व्यावसायिक सामंजस्य स्थापित होगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो कल का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अगर किसी रिश्तेदार के साथ संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं तो कल से बातचीत होना शुरू हो जाएगी, जिससे धीरे धीरे सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। नवविवाहित जातकों को कल संतान सुख की प्राप्ति होगी, जिससे सभी घर के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

    कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय : कष्टों से मुक्ति के लिए 11 पीपल के पत्ते साफ करके उन पर चंदन से श्रीराम लिखें और फिर उनको हनुमानजी को अर्पित कर दें।

    कन्या राशि वालों के लिएआज का दिन स्पेशल रहने वाला है। कन्या राशि वाले कल भविष्य की योजनाओं को साकार रूप देने के लिए प्रयास करेंगे, जिसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कल आपको हनुमानजी की कृपा से शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी और जीवन में मंगल ही मंगल बना रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से कल आपको राहत मिल सकती है और सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। कला और साहित्य में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कई बड़े लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा। वहीं व्यापारियों के कल नए व्यावसायिक साझेदारों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका अच्छा लाभ होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर अगर चिंतित हैं तो कल वह चिंता दूर हो जाएगी और सेहत में भी सुधार आएगा।

    कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय : विवादों से मुक्ति के लिए हनुमानजी के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें और 11 परिक्रमा करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमान मंत्रों का जप करें।

    आज तुला राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। तुला राशि वाले कल बड़ी से बड़ी समस्याओं से निपटने में सक्षम होंगे और दूसरों की मदद के लिए भी आगे रहेंगे। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, कल उसमें तरक्की के अच्छे योग बनेंगे और हनुमानजी की कृपा से आपका वर्चस्व भी बनेगा। नौकरी व व्यापार करने वालों की कल अच्छी तरक्की होगी और मुनाफा भी होगा। आपके अंदर रोग प्रतिरक्षा स्तर काफी अधिक रहेगा, जिसकी वजह से आप स्वस्थ जीवन व्यतीत करेंगे और ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। कल भाग्य का साथ मिलने से आपकी सभी चिंताएं दूर होंगी और हर क्षेत्र में आप अपने आपको मजबूत स्थिति में पाएंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और पूरे परिवार का हर कदम पर सपॉर्ट मिलेगा। शाम के समय आप दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च करेंगे और छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं।

    तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय : भाग्य वृद्धि के लिए हनुमानजी के सामने एक जल का पात्र रखें और 21 दिनों तक हनुमान बाहुक का पाठ करें। पाठ के बाद हर रोज जल को ग्रहण करें और दूसरे दिन दूसरा जल रखें।

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन नई किरण लेकर आएगा। वृश्चिक राशि वाले कल स्वयं द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेंगे और पर्याप्त मात्रा में धन मिलने के योग भी बन रहे हैं। कल जहां आप बुद्धि और दक्षता से प्रयास करेंगे, वहां आपको सफलता मिलेगी। परिवार में कल कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उत्साह से भाग लेंगे। अटका हुआ धन वापस मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं और किसी अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं। पुरानी यादों से मन में प्रसन्नता रहेगी और पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। छात्रों को पढ़ाई में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। अगर कोई कानूनी विवाद काफी समय से चल रहा था तो कल उसमें विजय प्राप्त हो सकती है।

    वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय : मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान मंदिर में नारियल रखना शुभ रहेगा।

    Post Views: 685

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज बना त्रिग्रही योग का शुभ संयोग, वृश्चिक समेत इन 5 राशियों को मिलेगा तीन गुना से भी ज्यादा लाभ…
    Next Article आज से बांग्लादेश में हालात सामान्य होने की उम्मीद,शेख हसीना ने यहां गुजारी रात, जानें पल पल की खबर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस प्रदेश के बोर्ड का बड़ा फैसला, माता-पिता को खो चुके छात्रों को नहीं देनी होगी परीक्षा फीस, जानें…

    August 14, 2026

    ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…

    August 14, 2026

    इस जोड़ी ने मचाया तहलका, हॉलीवुड लेवल एक्शन से भरपूर है फिल्म का ट्रेलर…

    August 14, 2026

    RSS की शाखा लगाने के लिए अब इजाजत जरूरी सरकार के इस नए बिल से गरमाई सियासत…

    August 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस प्रदेश के बोर्ड का बड़ा फैसला, माता-पिता को खो चुके छात्रों को नहीं देनी होगी परीक्षा फीस, जानें…
    • ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…
    • इस जोड़ी ने मचाया तहलका, हॉलीवुड लेवल एक्शन से भरपूर है फिल्म का ट्रेलर…
    • RSS की शाखा लगाने के लिए अब इजाजत जरूरी सरकार के इस नए बिल से गरमाई सियासत…
    • प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?