26 फरवरी को बिजनेस जगत में तमाम हलचल है. रिलायंस -डिज्नी को लेकर शेयर बाजार पर नजरें होगी तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को भारत के सबसे बड़े कपड़ा कार्यक्रम ‘भारत टेक्स’ की शुरुआत करेंगे. वहीं तेल कंपनियों ने आज फिर से पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स जारी कर दिए हैं. शेयर बाजार में सबकी नजर रिलायंस के शेयरों पर होगी. सोमवार के बाद शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गई. सेंसेक्स 250 अंक तक नीचे खुलकर 72,857.65 पर गिर गया. हालांकि संकटों से जूझ रहे पेटीएम को राहत भरी खबर मिली है. पेटीएम के शेयरों में तेजी देखने को मिली.
पेटीएम के शेयरों पर जगा भरोसा पेटीएम के शेयरों में एक बार फिर से लोगों का भरोसा जगने लगा है. 26 फरवरी को पेटीएम के शेयरों अपर सर्किट लगा है. बाजार खुलते ही पेटीएम के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और शेयर 428.10 रुपये पर पहुंच गए. आपको बता दें कि आरबीआई ने एलपीसीआई से थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर बनने के पेटीएओम के अनुरोध की संभावनाएं तलाशने को कहा है.
शेयर बाजार हुआ धड़ाम शेयर बाजार सोमवार को खुलते ही धड़ाम हो गया. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे. बाजार पर बिकवाली हावी हो गई. सेंसेक्स करीब 250 अंक फिसलकर 72,900 के लेवल पर ट्रेड कर रहा. जबकि निफ्टी 60 अंक टूटकर इंडेक्स 22,150 के लेवल पर आ गया. आज सबसे ज्यादा बिकवाली IT, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में है.
