दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाइवे से गुजरने वाले लोगों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि किसानों ने आज (26 फरवरी) हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक ट्रैक्टर श्रृंखला बनाने का ऐलान किया है. किसान आंदोलन के समर्थन और विश्व व्यापार संगठन के विरोध में भारतीय किसान यूनियन आज हाइवे पर ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन करेगा. इस दौरान पूरे हाइवे पर ट्रैक्टरों की शृंखला दिल्ली की तरफ मुंह कर खड़ी की जाएंगी. जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के भूरा खेड़ी चेक पोस्ट से लेकर यूपी-दिल्ली बॉर्डर गाजीपुर तक किसान अपने ट्रैक्टरों को लेकर हाइवे पर खड़े रहेंगे
29 फरवरी तक दिल्ली चलो मार्च स्थगितकिसान नेताओं ने कहा 29 फरवरी तक किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च स्थगित कर दिया गया है. किसान यूनियन नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि 28 तारीख को किसानों की बैठक होगी. इस बैठक के बाद आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा.09:24 AMआंदोलन खत्म होने की खबर झूठी, मांगे पूरी होने तक चलेगा आंदोलन: किसानMSP पर कानून गारंटी समेत अपनी कई मांगों को लेकर पिछले 14 दिनों से हरियाण-पंबाज बॉर्डर पर किसान डेरा जमाए हुए हैं.
इस बीच खबर आई कि किसान आंदोलन खत्म हो गया है, लेकिन किसान नेताओं ने ऐसी किसी भी खबर से साफ इनकार किया है. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है.
