Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज का राशिफल 3 अप्रैल 2024: मिथुन कन्या और तुला राशि के जातकों को आज मिल रहा है गजकेसरी और शिव योग का लाभ
    जीवन शैली

    आज का राशिफल 3 अप्रैल 2024: मिथुन कन्या और तुला राशि के जातकों को आज मिल रहा है गजकेसरी और शिव योग का लाभ

    By Tv 36 HindustanApril 3, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि के जातकों के लिए दिन खर्चीला रहेगा
    आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहने वाला है। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आज आपको अपनी मां से किया हुआ कोई वादा पूरा करना होगा। काफी समय बाद आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे आप अपने मन की बात कह सकते है। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो आज आपको आपका धन मिल सकता है।

    ​
    ​वृषभ राशि के जातकों को परिवार से सहयोग मिलेगा

    आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए उलझन वाला रहेगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपका काम आसानी से पूरा होगा। परिजनों का भरपूर सहयोग आपको मिलता रहेगा। आप अपने किसी काम में अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं और उनसे आपको सहयोग भी मिलेगा। सेहत के मामले में दिन आपके लिए कुछ उतार चढाव भरा रहेगा। आप कुछ मौसमी बीमारियों से भी प्रभावित हो सकते हैं प्रभावित हो सकते हैं। आप अपने घर में भजन, कीर्तन और पूजा आदि का आयोजन कर सकते हैं।

    ​मिथुन राशि वालों की कमाई में वृद्धि होगी

    आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज जीवनसाथी के सहयोग से पूरा होगा। आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। आप सामाजिक कार्यक्रमों में पूरी रुचि लेंगे जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कोई पुरस्कार मिलने से आप प्रसन्न होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेंगे। परिजनों के सहयोग से आप किसी नए काम में हाथ आजमाएंगे। जो लोग शेयर बाजार या सट्टेबाजी में पैसा लगाते हैं उन्हें भी आज अच्छा मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है।

    ​कर्क राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी

    आज कर्क राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे आपकी यह चाहत आज पूरी होगी। आपका कोई कानूनी काम किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से पूरा होगा। आज आप अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आप समय पर कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। माता से आपको आज आशीर्वाद और लाभ मिलेगा।

    ​
    ​सिंह राशि वालों को लाभदायक डील मिलेगी

    सिंह राशि के सितारे कहते हैं कि आज आपका कोई काम साझेदारों की मदद से पूरा होगा। जो लोग कोई काम साझेदारी में शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी पर भी बहुत सोच समझकर भरोसा करना चाहिए नहीं तो धोखा मिल सकता है। वैसे आज आप आपको किसी डील में अच्छा मुनाफा मिलेगा। आज आप अपने परिवार को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। चाचा ताऊ की ओर से आपको आज सहयोग और लाभ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज आप कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें नहीं तो परेशानी होगी।

    ​
    ​कन्या राशि वालों की आमदनी में वृद्धि होगी।

    आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकती है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने काम के लिए तारीफ मिल सकती है। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपकी आमदनी में आज वृद्धि होगी। अगर आपका कोई महत्वपूर्ण काम अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयासरत हैं उनको आज किसी मित्र की मदद मिलेगी। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी की भावना को समझना होगा।

    ​
    ​तुला राशि वालों को बड़ा अवसर मिल सकता है

    आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। बिजनस में आपको आज अच्छी डील मिलेगी। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। परिवार में चल रही कोई उलझन आज सुलझ सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ मिलकर रिश्ते को आगे ले जाने का प्लान कर सकते हैं। आपको आज रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा।

    ​
    ​वृश्चिक राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी
    आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों पर आज काम का अधिक दबाव रहेगा जिससे मानसिक परेशानी महसूस करेंगे। सितारे कहते हैं आज आपके ऊपर अचानक से कई काम आज सकता है जिससे आपको चिंता और परेशानी हो सकती है। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा किसी बात को लेकर आपके बीच कुछ मतभेद हो सकता है।

    ​धनु राशि के जातक विरोधियों को मात दे पाएंगे
    ​धनु राशि के जातक विरोधियों को मात दे पाएंगे
    आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। लव लाइफ में आज आप पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। भाइयों के साथ किसी गलतफहमी के कारण आपके रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं को आसानी से परास्त कर पाएंगे। बिजनस में आप अपने प्रतिस्पर्धी को आज मात देने में सफल होंगे। आपको आज किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप अपनी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को भी आज शुरू कर सकते हैं। पिता का आपको सहयोग प्राप्त होगा। आप आज धन का भी निवेश कर सकते हैं।

    ​
    ​मकर राशि वालों को लाभकारी अवसर मिलेगा

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को कोई लाभकारी अवसर मिलेगा। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। यदि आज आपके किसी मित्र के साथ कोई विवाद उत्पन्न होता है तो आपको धैर्य से काम लेना चाहिए। अगर कोई बात आपको परेशान कर रही है तो आज आपको यह बात अपने माता-पिता के सामने रखनी चाहिए इससे आपको बेहतर समाधान मिलेगा। खेल और रक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन आज उत्साहवर्धक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

    ​कुंभ राशि के जातक आज सेहत के मामले में सजग रहें

    कुंभ राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपका खुशनुमा बीतेगा। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे हैं। अधिक तले-भुने भोजन से बचें, अन्यथा पेट दर्द आदि जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती है। बिजनस करने वाले लोग अपने पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी अनावश्यक मुद्दे को लेकर आप तनावग्रस्त रहेंगे, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ की ओर से आपको खुशी मिलेगी।

    ​
    ​मीन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा

    आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज कई चिंताओं से मुक्ति मिेलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। अगर आप कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह भी आज पूरा हो सकता है। यदि किसी बात को लेकर पारिवारिक रिश्तों में दरार आ गई थी तो आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। आप भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाने पर भी विचार कर सकते हैं। आपको कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचना होगा।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news Today's Horoscope 3 April 2024: People of Gemini Vastu defects VASTU TIPS Vastu tips related to water: Never keep water in this place of the house
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleभाभी मलाइका के साथ बैठे सलमान ने कुछ यूं दिया रिएक्शन,जब गाना गा रही थीं ऐश्वर्या, मेरी आंखों में बसा है तेरी ही एक नाम…
    Next Article बुधवार के दिन भगवान गणेश को अर्पित करें ये चीजें, बनेगें सभी बिगड़े काम, पूरी होगी मनोकामना
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बदल रहा है छत्तीसगढ़, ऐसे संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी…

    November 14, 2026

    रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 7 दिन तक ट्रेनों में नो रूम, वेटिंग टिकट मिलना भी मुश्किल…

    November 14, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष लेख : जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित की आधारशिला…

    November 14, 2026

    आखिर बिहार में क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व जानें इसकी धार्मिक मान्यता और परंपरा.. .

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बदल रहा है छत्तीसगढ़, ऐसे संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी…
    • रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 7 दिन तक ट्रेनों में नो रूम, वेटिंग टिकट मिलना भी मुश्किल…
    • जनजातीय गौरव दिवस विशेष लेख : जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित की आधारशिला…
    • आखिर बिहार में क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व जानें इसकी धार्मिक मान्यता और परंपरा.. .
    • ट्रेडिशनल पिकनिक का देसी अंदाज आंवले की छांव में सज रही ‘सात्विक दावत’, जानिए आंवला नवमी के ये खास व्यंजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?