Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज का राशिफल : आज सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, धन-दौलत में होगी बरकत, जानें अपनी राशि का हाल
    जीवन शैली

    आज का राशिफल : आज सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, धन-दौलत में होगी बरकत, जानें अपनी राशि का हाल

    By Tv 36 HindustanFebruary 24, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग लेखक हैं, उनकी किसी कविता को ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करेंगे, आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आज माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको किसी काम में दोस्तों से सहयता मिलेगी। बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं, आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। आज स्वास्थ्य में उतार-चढाव जैसी स्थिति बनी रहेगी।

    वृष राशि : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप परिवार के साथ टाईम स्पेंड करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आप किसी काम को नए सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आज आपके कार्य समय से पूरे होते चले जाएंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए फोन द्वारा पर चर्चा करेंगे। आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है।

    मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ हो सकता है। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आप कोई भी अवसर हाथ से ना जाने दें। आपके काम में सफलता मिलेगी। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आप आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, आप किसी संस्था से भी जुड़ेंगे।

    कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी बातें शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में आज किसी रिश्तेदार की मदद मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। पढ़ाई में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो सकती है। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। जो आगे चलकर आपके बहुत ही काम आएगी।

    सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरा हो जाएगा। साथ ही अन्य कामों की गति बनी रहेगी। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह की बात फाइनल हो जाएगी। घर का माहौल बेहतर बना रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिए ट्यूशन क्लासेज लेना चाहते हैं, तो आज से शुरू कर सकते हैं। व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। आज ऑफिस के किसी मीटिंग में आपको जाना पड़ेगा। अपनी बात सबकों समझने में सफल होंगे।

    कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे, यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जायेगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। आज आपके आस-पास के लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम समय से पहले निपटा लेंगे, सीनिअर आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप अपनी बात दूसरों को समझने में बहुत हद तक सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा। घरेलू कार्यों को पूरा करने के लिए प्लानिंग बनाएंगे।

    तुला राशि : आज का दिन बदलाव से भरा रहेगा। आज का दिन जीवन में अहम मोड़ लाएगा। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिए बाहर भेजा जा सकता है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नए बिजनेस की शुरुआत के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बेहतर अंक प्राप्त होंगे।

    वृश्चिक राशि : आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देंगे। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आएंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्रांग रहेंगे। इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। इस राशि के मैनेजर पॉस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। आज आपके व्यापार की गति बढ़ेगी। इनकम बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे। आई.आई.टी या किसी भी टैक्नीकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला भी प्राप्त कर सकते हैं।

    धनु राशि : आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपका काम समय पर पूरा होगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिए फायदेमंद रहेगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। अपने कठिन विषयों को समझने के लिए किसी की मदद लेगे। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। आपका प्रोजेक्ट समय रहते पूरा हो जाएगा।

    मकर राशि : आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपको मदद मिलेगी, जिससे काम करने में आसानी होगी। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टुरेंट में डिनर करने का प्लान बनायेंगे। इससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। आपके धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा।

    कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम दिया जायेगा, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा। आज आप अपनों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। काम भी बेहतर ढंग से चलेगा। बच्चे पार्क में अपने दोस्तों के साथ खेलने जा सकते हैं। इनकम के नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे | जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी प्लॉनिंग कर सकते हैं।

    मीन राशि : आज का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से रिलेटिड हो सकती है। आज आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। इससे आपका मन खुश रहेगा। इस राशि के बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। घर के ज्यादातर कार्य पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों को आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। घर वाले आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे।

    Views: 0
    *These mistakes related to Vastu bring huge problems in the house According to Vastu chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Rashifal Rashifal today there will be blessings in wealth Today latest news Today news Today's Horoscope: Today the luck of these zodiac signs will shine like gold Vastu defects VASTU TIPS
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआप भी बात-बात पर खाते हैं पेरासिटामोल तो जानिए इसके नुकसान…..
    Next Article छत्तीसगढ़ को आज पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात, वर्चुअल सभा को भी करेंगे संबोधित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात…

    October 22, 2026

    युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु…

    October 22, 2026

    सिर्फ वादा नही ,संवेदना का संकल्प तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों को खुशियों का उजियारा बने कलेक्टर दुदावत

    October 22, 2026

    युवा उड़ान 2026 – युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात…
    • युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु…
    • सिर्फ वादा नही ,संवेदना का संकल्प तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों को खुशियों का उजियारा बने कलेक्टर दुदावत
    • युवा उड़ान 2026 – युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना
    • उद्योग मंत्री ने बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?