क्या आप शरीर के दर्द, या फिर बुखार में आंख बंद करके पैरासिटामोल का सेवन करते हैं? अगर हां, तो आपको सावधान रहने के जरूरत है। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के एक हालिया अध्ययन के अनुसार, ‘पेरासिटामोल’ से आपके लीवर को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अत्यधिक इस्तेमाल से ऑर्गन फेलियर की शिकायत भी हो सकती है।
एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक जब ‘पेरासिटामोल’ की डोज चूहों को दी गई, तो इसके नकारात्मक प्रभाव देखे गए। रिजल्ट से पता चला है कि कुछ परिस्थितियों में पेरासिटामोल लीवर में कोशिकाओं के कामकाज के लिए आवश्यक संरचनात्मक जंक्शनों को प्रभावित कर सकता है और लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है।पैरासिटामॉल की कितनी डोज सुरक्षित हैहेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि अगर पैरासिटामॉल की डोज बताई गई मात्रा से ज्यादा ली जाए, बिना मेडिकल सलाह के ली जाए, अल्कोहल के साथ ली जाए, या फिर लीवर की खास तरह की कंडीशन में ली जाए तब यह लीवर डैमेज का खतरा बढ़ा देती है। डॉक्टरों का कहना है कि वैसे तो ये दवा सुरक्षित है, मगर 24 घंटे में 8 से ज्यादा टैबलेट नहीं खानी चाहिए।
ये बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम भी हो सकती हैंहेल्थ एक्सपर्ट दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम वाले मरीजों को पैरासिटामोल का सीमित इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। Healthdirect के मुताबिक लंबे समय तक पैरासिटामोल का सेवन करने से कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं।
