Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का मौसम 8 घंटे के अंदर 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 65 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट…
    समाचार

    आज का मौसम 8 घंटे के अंदर 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 65 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट…

    By Tv36 HindustanAugust 24, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मानसून का प्रभाव जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग यानी की IMD ने एक डराने वाली चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी के मुताबिक आज यानी 24 अगस्त को अगले 8 घंटे के अंदर दिल्ली सहित पूरे 17 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। ऐसे हालातों के बीच 65 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इस आंधी से किसानों के साथ-साथ आम जन को भी भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए लोगों से सचेत और घरों में रहने की अपील की गई है।
    तेज हवाओं को देखते हुए ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे समुद्री इलाकों में मछुआरों को तूफान के दौरान समंदर से दूर रहने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान के बीच लैंडस्लाइड का खतरा है। इसलिए राज्य के लोगों और पर्यटन के लिए ऐसे राज्यों में जाने वाले लोगों के लिए सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है। कुछ राज्यों में बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। इसलिए बारिश के दौरान खुले में या पेड़ के नीचे खड़े होने से बचने के लिए कहा गया है। आइए आपको बताते हैं कि आज देश के मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।
    भारत के इन 17 राज्यों में अलर्ट
    आईएमडी के मुताबिक आज यानी 24 अगस्त भारत के 17 राज्यों में बारिश आंधी और तूफान का अलर्ट है। इन राज्यों के नाम दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ हैं।

    दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
    दिल्ली(24 अगस्त-आंधी-तूफान का अलर्ट): दिल्ली में आज आंधी-तूफान की चेतावनी है। IMD के मुताबिक राजधानी में आज भारी बारिश हो सकती है। 60 Kmph की स्पीड से हवा चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
    उत्तर प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
    उत्तर प्रदेश(24 अगस्त- बारिश का अलर्ट): नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, बिजनौर, महोबा, ललितपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, झांसी, अलीगढ़, कानपुर, सोनभद्र, मथुरा, मोरादाबाद, बदायूं, इटावा और मेरठ में भारी बारिश का अलर्ट है। लखनऊ में आज यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
    बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
    बिहार(24 अगस्त-तूफान बारिश की चेतावनी): राजधानी पटना सहित सारण, गया, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद, भोजपुर, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, मुंगेर, बेगूसराय, सिवान, बक्सर, दरभंगा, किशनगंज, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सुपौल, गोपालगंज और मधुबनी में तूफानी बारिश का अलर्ट है। 50 kmph की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। पटना में आज यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
    राजस्थान(24 अगस्त- तूफानी बारिश का अलर्ट): जयपुर सहित अजमेर, भरतपुर, बारां, कोटा, जालौर, चित्तौड़गढ़, पाली, बालोतरा, झालावाड़, बीकानेर, चुरू, उदयपुर, जैसलमेर, करौली, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और राजसमंद में भीषण बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। जयपुर में आज यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
    मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
    मध्य प्रदेश(24 अगस्त- आंधी की चेतावनी): राजधानी भोपाल सहित नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, अलिराजपुर, ग्वालियर, उज्जैन, मंदसौर, नरसिंहपुर, इंदौर, दतिया, शिवपुरी, मंडला, सिवनी, सीधी, धार, अशोकनगर, आगर मालवा और रतलाम में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। 50 kmph की स्पीड से हवा चल सकती है। भोपाल में आज यानी 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    Post Views: 465

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज सावन के आखिरी सोमवार जरूर करें ये काम, भोलेनाथ की कृपा से दूर होंगी परेशानियां…
    Next Article केरल की केजिया लिज मेजो के सिर सजा ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ का ताज, अब इंटरनेशनल मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    15x5x5 फॉर्मूले से बन सकता है 1 करोड़ से ज्यादा का फंड, PPF में ऐसे समझें पूरा गणित…

    August 25, 2026

    आज इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट…

    August 25, 2026

    यहां की महिलाओं का कमाल 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर…

    August 25, 2026

    प्याज की कीमतों में 59% की उछाल, अब सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला आम आदमी को ऐसे मिलेगी राहत…

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 15x5x5 फॉर्मूले से बन सकता है 1 करोड़ से ज्यादा का फंड, PPF में ऐसे समझें पूरा गणित…
    • आज इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट…
    • यहां की महिलाओं का कमाल 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर…
    • प्याज की कीमतों में 59% की उछाल, अब सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला आम आदमी को ऐसे मिलेगी राहत…
    • आज का राशिफल आज ग्रहों की स्थिति इन राशि के लिए धन लाभ के योग्य बना रही है…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?