
रिपोटर सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया – वीरांगना अवंति बाई शासकीय महाविद्यालय पथरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आज बुधवार को शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आई. पी.गुप्ता द्वारा किया गया जिसमे प्राचार्य द्वारा शहीद भगत सिंह के बलिदान के विषय में बताया गया उन्होंने कहा कि आज के युवा शहीद भगत सिंह से देश प्रेम का प्रेरणा ले उनके जीवनी को पढ़े उन्हें जाने । जिसमे कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री डी. के. पाण्डेय के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक डॉ. जी. एस. ध्रुवे, डॉ. यू. एस.श्रीवास्तव, डॉ. श्रीमति के. जे. श्रीवास्तव, डॉ.अनिल कुमार,श्री डी. के. पाण्डेय, सुश्री सत्या कुर्रे, सुश्री स्वाति सिंह श्री योगेश कुमार तथा महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राए उपस्थित थे।