नई दिल्ली:– आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने आज हमारी जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव ला दिया है। इसी कड़ी में, Truecaller एक ऐसा फीचर लेकर आया है, जो अनजान नंबरों की पहचान से आगे बढ़कर आपकी आवाज को डिजिटल असिस्टेंट में बदलने की क्षमता रखता है। अब आपका फोन आपकी ही आवाज में कॉल्स का जवाब दे सकता है।
पर्सनल वॉयस फीचर: आपकी आवाज का डिजिटल वर्जन
Truecaller असिस्टेंट का नया पर्सनल वॉयस फीचर आपकी आवाज का डिजिटल वर्जन तैयार करता है। इसके जरिए जब भी कोई कॉल आएगी, Truecaller असिस्टेंट आपकी रिकॉर्डेड आवाज में कॉल का जवाब देगा। यह फीचर बातचीत को ज्यादा पर्सनल और प्रभावी बनाता है।
माइक्रोसॉफ्ट के साथ पार्टनरशिप में बना यह फीचर
Truecaller ने इस फीचर को डेवलप करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है। यह तकनीक Microsoft Azure AI स्पीच टेक्नोलॉजी का उपयोग करती है। इसका उद्देश्य कॉल के दौरान बातचीत को ज्यादा स्वाभाविक और भरोसेमंद बनाना है।
कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल?
Truecaller ऐप अपडेट करें: यह फीचर केवल Truecaller के लेटेस्ट वर्जन और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
असिस्टेंट सेटअप: ऐप में असिस्टेंट सेटिंग में जाएं और अपनी आवाज रिकॉर्ड करें।
सबसक्रिप्शन की जरूरत: Truecaller प्रीमियम प्लान की कीमत ₹99 प्रति माह से शुरू होती है।
कैसे काम करता है यह फीचर?
जब भी कॉल आएगी, असिस्टेंट वॉयस “आपकी आवाज” में जवाब देगा।
कॉल करने वाला महसूस करेगा कि वह आपसे ही बात कर रहा है।
यह फीचर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो अनचाही कॉल्स को संभालने या समय बचाने के लिए एआई तकनीक का लाभ उठाना चाहते हैं।
