नई दिल्ली :– भारत और अमेरिका के बीच इस समय व्यापारिक रिश्ते काफी तनावपूर्ण चल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसके बाद भारत पर अमेरिकी टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है।
इन सब के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया एलान किया किया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यूएस राष्ट्रपति ने कहा कि टैरिफ विवाद सुलझने तक भारत के साथ कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी।
‘जब तक विवाद नहीं सुलझेगा, तब तक कोई बातचीत नहीं’
दरअसल, ओवल ऑफिस में पीसी के दौरान पूछे जाने पर कि क्या उन्हें नए 50% टैरिफ के मद्देनजर बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीद है, उन्होंने जवाब दिया कि नहीं, जब तक हम इसे सुलझा नहीं लेते, तब तक नहीं।
