Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अंतर्राज्यीय गांजा तश्कर जी.पी.एम पुलिस के गिरफ्त में चार आरोपियों से दो कार एवं 105 किलोग्राम गांजा जप्त
    छत्तीसगढ

    अंतर्राज्यीय गांजा तश्कर जी.पी.एम पुलिस के गिरफ्त में चार आरोपियों से दो कार एवं 105 किलोग्राम गांजा जप्त

    By Tv 36 HindustanMay 8, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुलिस अधीक्षक गौरेला पेण्ड्रा मरवाही त्रिलोक बंसल द्वारा जिले में नशीले पदार्थों की खरीदी बिकी एवं तश्करी करने वालों के विरूद्व अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, इसी तारतम्य में जिले में एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स टीम गठित कर तथा सभी थाना प्रभारियों को निदेश देकर लगातार मादक पदार्थ खरीदी बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी हाशिल की जा रही है।
    पतासाजी के दौरान जी. पी.एम. पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ लोग दो कार जिसमें एक सफेद रंग की अर्टिका कार क्रमांक एम.पी.15 टी 3259 में गांजा भरे हैं, तथा दूसरी सफेद रंग की वरना कार क्रमांक एम.पी. 17 सीए 6383 में आगे आगे पेट्रोलिंग करते उड़ीसा से गांजा लेकर पेण्ड्रा के रास्ते होकर रीवा मध्य प्रदेश की ओर जा रहे हैं ,सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगांवकर के नेतृत्व में टीम वाहनों की पतासाजी कर सरखोर चौक बसंतपुर थाना पेण्ड्रा में घेराबंदी कर पकड़ा गया सफेद रंग की वरना कार क्रमांक एम.पी. 17 सीए 6383 में सवार ब्यक्तियों द्वारा अपना नाम
    रहने वाला बताया एवं सफेद रंग की अर्टिका कार क्रमांक एम.पवाहनों की तलाशी लेने पर अर्टिका कार कमांक एम.पी. 15 टी 3259 के डिक्की एवं सीट के नीचे खाली जगह मे कुल 105 पैकेट भरा हुआ कुल 105 किलो ग्राम गांजा भरा होना पाया गया। आरोपियों से उक्त दोनों वाहनों मे रीवा म0प्र0 से गांजा खरीदने उडिसा प्रांत जाना और वहां से गांजा खरीद कर सम्बलपुर, रायगढ, जांजगीर, बिलासपुर, जिला पार करते हुये पेण्ड्रा होकर रीवा म0प्र0 वापस जाना बताये आरोपियों ने अपने साथ तीन अन्य साथी छोटू साह , दीपक रजक, एवं सुमित सेन उर्फ अज्जू को भी गांजा लेने साथ मे उडिसा जाना बताये तथा नाकाबंदी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भाग जाना बताये, उक्त आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। गिरफतार आरोपियों से 105 किलो गांजा किमती 21,00,000/ रूपये एवं अर्टिका कार क्रमांक एम.पी. 65 टी 3259 किमती करीब 500000/ रूपये एवं हुडंई वर्ना कार क्रमांक एम0पी.17 सीए 6383 किमती 800000/ रूपये एवं 04 नग मोबाईल किमती 50000/ रूपये कुल किमती 34,50,000/ रूपये का सामान जप्त कर धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

    पकडे गये आरोपियों से पुछताछ करने पर आरोपी प्रशांत उर्फ प्रिंस सेन के द्वारा पूर्व मे भी गांजा तस्करी करना स्वीकार किया है। जिसमे थाना गौरेला मे पूर्व से वाहन में गांजा परिवहन करते समय पुलिस द्वारा पीछा करने पर 29 किलो गांजा सहित वाहन कमांक डी0एल0 3 सी एए 2590 को छोडकर भाग जाना स्वीकार किया है। जिसमे थाना गौरेला मे पूर्व से अपराध क 202/2020 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण मे भी आरोपी प्रशांत उर्फ प्रिंस सेन के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

    आरोपी प्रशांत उर्फ प्रिंस सेन के विरूद्ध पूर्व मे भी थाना हिरी जिला बिलासपुर में 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा चुकी है।
    नाम आरोपी- 1.दीपक पटेल पिता भोला प्रसाद पटेल उम्र 28 साल निवासी कलवारी थाना गढ जिला रीवा म०प्र० 2. सुरेश साहू पिता सजन साहू उम्र 23 साल ग्राम बगईहाटोला थाना कोतमा जिला अनुपपुर म0प्र0
    3. प्रशांत सेन उर्फ प्रिंस पिता महेन्द्र सेन उम्र 22 वर्ष निवासी शारदा पुरम रीवा
    4. सोनू प्रसाद महरा पिता छोटकून महरा उम्र 26 वर्ष निवासी टेंघा सरईया थाना जैतपुर शहडोल मध्य प्रदेश
    फरार आरोपी:- 1.छोटू साहू, 2. दीपक रजक, 3. सुमित सेन उर्फ अज्जू

    सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक युवराज तिवारी थाना प्रभारी गौरेला, उनि धर्मनारायण तिवारी थाना प्रभारी पेण्ड्रा, सउनि0 हेमंत आदित्य, सउनि0 दुर्गेश राठौर, एएसआई अरविंद मिश्रा, चौकी खोदरी प्र0 आरक्षक विजयदीप त्रिपाठी, प्र0आर घनश्याम आडिल, आरक्षक राजेश शर्मा, रामलाल खुराना, महेन्द्र परस्ते, संजय रात्रे, चौपाल कश्यप, आशीष चन्द्रनाहू, हेम सिंह, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतम्बेश्वरनगर की रीना विश्वास को मुख्यमंत्री की घोषणा के 48 घंटे के भीतर ही 4 लाख रूपए की राशि मिली
    Next Article जब विमान के अंदर अचानक छिड़ी जंग! जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO VIRAL
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …

    April 15, 2026

    सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…

    April 15, 2026

    बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…

    April 15, 2026

    अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …
    • सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…
    • बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…
    • अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…
    • प्लांट हादसे में जान गवाने वालों की लिस्ट जारी, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 42 – 42 लाख, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?