Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अविश्वसनीय : दोस्तों ने रेती गर्दन और फेंक दिया, 6 महीने बाद आया होश तो सुनाई दरिंदगी की दास्तां, पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान
    राष्ट्रीय

    अविश्वसनीय : दोस्तों ने रेती गर्दन और फेंक दिया, 6 महीने बाद आया होश तो सुनाई दरिंदगी की दास्तां, पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान

    By Tv 36 HindustanJune 8, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक युवक की गर्दन उसके ही तीन दोस्तों ने धारदार हथियार से रेत दी और उसे मरा हुआ जानकर डैम में फेंक दिया. खून से लथपथ युवक पर घंटों बाद किसी की नजर पड़ी तो उसके घरवालों को खबर हुई. उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया. वह छह महीने तक कोमा में रहा. उसकी जिंदगी को लेकर घरवाले नाउम्मीद थे, लेकिन आखिरकार कुछ दिन पहले वह कोमा की बेहोशी से लौट आया और इसके बाद उसने लड़खड़ाती जुबान से दोस्तों की दगाबाजी की कहानी बतायी.

    अपने ही दोस्तों ने काटी गर्दन और फैंक दिया
    पुलिस ने बीते सोमवार को उसका बयान दर्ज कर आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है. यह हैरान करने वाली कहानी झारखंड के हजारीबाग शहर के पेलावल ओपी इलाके की है. तकरीबन छह महीने बाद कोमा से लौटे युवक का नाम मो. मेराज है. वह रोमी गांव का रहनेवाला है. उसने ह़ॉस्पिटल में ही पुलिस को दिये बयान में बताया है कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ छड़वा डैम इलाके में घूमने गया था. डैम साइड में ही खाने-पीने के बाद उसके दोस्तों ने आपसी विवाद को लेकर उसे बुरी तरह पीटा और हथियार से उसकी गर्दन की नस काट दी. इसके बाद उसे डैम में फेंक दिया गया. उसने बताया है कि उसकी गर्दन रहमत नगर निवासी मेराज उर्फ बंटी ने काटी थी, जबकि दो अन्य दोस्तों ने उसका साथ दिया था. इसके बाद की कोई बात उसे याद नहीं है.

    गिरफ्तार हुआ बंटी
    पेलावल ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि युवक के फर्द बयान के आधार पर मुख्य आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

    लड़खड़ाती जुबान से सुनाया सच
    कोमा के बाद नयी जिंदगी में लौटे मेराज के परिजनों के मुताबिक बुरी तरह से जख्मी हालत में जब उसे हजारीबाग स्थित शहीद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था, तब डॉक्टरों ने उसकी जिंदगी को लेकर कोई भरोसा नहीं दिया था. वह छह महीने तक हॉस्पिटल में ही बिस्तर पर पड़ा रहा. उसकी जिस्म में कोई हरकत नहीं थी, लेकिन वह जिंदा रहा. मां-पिता और घर के लोग उसकी सेवा में लगे रहे. करीब एक हफ्ते पहले उसने लड़खड़ाती जुबान से कुछ-कुछ बोलना शुरू किया. बीते रविवार को डॉक्टरों ने युवक के कोमा से बाहर आने की सूचना पुलिस को दी थी. फिर उसने लड़खड़ाते हुए पूरी कहानी बतायी. मेराज का अब भी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. वह खुद की बदौलत अभी चल-फिर नहीं सकता. उम्मीद की जा रही है कि बेहतर इलाज से वह पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयहां लिया गया फैसला : 4 दिनों तक बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, अवैध बिक्री पर होगी कार्रवाई, ये है वजह
    Next Article 14 ASI सहित 16 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ आवास, राशन कार्ड सहित इन मामलों से जुड़े आवेदन सबसे ज्यादा…

    May 12, 2026

    NEET पेपर लीक मामले का आरोपी नासिक से गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए बदला था ये हुलिया…

    May 12, 2026

    सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ आवास, राशन कार्ड सहित इन मामलों से जुड़े आवेदन सबसे ज्यादा…

    May 12, 2026

    इस प्रदेश में कल आंधी और बारिश का अलर्ट, लेकिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, और बढ़ेगा तापमान…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ आवास, राशन कार्ड सहित इन मामलों से जुड़े आवेदन सबसे ज्यादा…
    • NEET पेपर लीक मामले का आरोपी नासिक से गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए बदला था ये हुलिया…
    • सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ आवास, राशन कार्ड सहित इन मामलों से जुड़े आवेदन सबसे ज्यादा…
    • इस प्रदेश में कल आंधी और बारिश का अलर्ट, लेकिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, और बढ़ेगा तापमान…
    • सऊदी तेल हुआ महंगा तो पीछे हटा चीन, इस माह में घटाई रिकॉर्ड स्तर की खरीदारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?