Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चुनाव काल खत्म होते ही फिर शुरू हुई चाचा भतीजे की महाभारत
    यूपी

    चुनाव काल खत्म होते ही फिर शुरू हुई चाचा भतीजे की महाभारत

    By Tv 36 HindustanMarch 27, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इटावा , 27 मार्च । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा (शिवपाल सिंह यादव) के बीच 2017 में शुरू हुआ सत्ता संघर्ष एक बार फिर से दिखाई देने लगा है। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बेदखल करने के लिये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल अपने भतीजे के साथ खड़े हो गए थे लेकिन नतीजे प्रतिकूल आने से दोनों के बीच अनबन की बातें भी सामने आने लगी है ।
    शिवपाल अपनी परंपरागत सीट जसवंत नगर विधानसभा से सपा के चुनाव चिन्हे ‘साइकिल’ पर चुनाव मैदान में उतरे थे लेकिन जब विधानसभा चुनाव के नतीजे सपा गठबंधन के पक्ष में नहीं आए तो शिवपाल सीधे तौर पर अखिलेश पर निशाना साधने लगे हैं। 26 मार्च को सपा मुख्यालय में हुई पार्टी विधायक दल की बैठक में शिवपाल को आमंत्रित नहीं किया गया तो नाराज शिवपाल ने पत्रकारों से कहा कि वह अब अपने गृह जिले इटावा जा रहे हैं जहां अपने लोगों के बीच बैठकर के निर्णय करेंगे और उसके बाद कोई सही ऐलान किया जाएगा।
    राजधानी लखनऊ से शिवपाल सीधे अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर के उदयपुरा कला गांव पहुंचे जहां वे प्रसपा की छात्र सभा इकाई के महासचिव प्रशांत यादव के यहां हो रही भागवत समारोह में शामिल हुए। उन्होने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए रामायण और महाभारत के चरित्रों का उदाहरण देते हुए कहा “ हमें हनुमान की भूमिका भूलनी नहीं चाहिए, क्योंकि हनुमान की वजह से राम ने रावण के खिलाफ युद्ध में जीत हासिल की थी। भगवान राम का राजतिलक होने वाला था, लेकिन उनको वनवास जाना पड़ा । इतना ही नहीं हनुमान जी की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि अगर वह नहीं होते, तो राम युद्ध नहीं जीत पाते । ये भी याद रखने वाली बात है कि हनुमान ही थे, जिन्होंने लक्ष्मण की जान बचाई ।”
    शिवपाल ने कहा कि विषम परिस्थितियां कभी-कभी सामने आती हैं । आमजन ही नहीं, भगवान पर भी विषम परिस्थितियां आईं । कई संकट आए लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है। महाभारत के पात्रों का भी जिक्र करते हुए कहा “ धर्मराज युधिष्ठिर को शकुनि से जुआ नहीं खेलना चाहिए था । अगर जुआ खेलना ही था तो दुर्योधन के साथ खेलते लेकिन जुआ शकुनि के साथ खेल लिया । अब ये भी सच है कि वह शकुनि ही थे, जिन्होंने महाभारत करा दी थी ।”
    धार्मिक समारोह में शिवपाल के साथ उनके समधी सिरसागंज के पूर्व विधायक हरिओम यादव भी मौजूद थे। शिवपाल ने कहा कि हम तो चाहते थे कि हरिओम यादव विधायक बन जाएं, लेकिन वह हार गये ।
    अगर शिवपाल के तल्ख रुख की बात करें तो अखिलेश से उनके रिश्ते सामान्य जैसे नहीं है। 26 मार्च को पार्टी के विधायकों की बैठक में शिवपाल को ना बुलाए जाने को लेकर के उनकी तल्खी सार्वजनिक हो चुकी है हालांकि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने स्पष्ट किया है कि यह बैठक समाजवादी पार्टी के विधायकों से जुड़ी हुई थी। 28 मार्च को समाजवादी गठबंधन से जुड़े हुए विधायकों की बैठक बुलाई गई है जिसमें प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को भी बुलाया गया है और उनके साथ साथ गठबंधन के जितने भी दल है, सभी को शामिल करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
    ऐसे में शिवपाल सिंह यादव की ओर से उठाए गए सवालों ने भले ही राजनीतिक गर्मी ला दी हो लेकिन इस गर्मी का राजनीतिक फायदा शिवपाल के खाते में जाएगा या फिर अखिलेश के, यह तो शिवपाल सिंह यादव के निर्णय पर ही तय करेगा अगर 28 मार्च की बैठक में शिवपाल सिंह यादव शामिल करने के लिए नही जाते है तो फिर सवालो का ठीकरा शिवपाल पर फूटना तय है। वैसे अभी शिवपाल सिंह यादव ने 28 मार्च की बैठक में शामिल होने या ना शामिल होने के सिलसिले में कोई अपनी रायशुमारी नही की है। अभी उम्मीद है इस बात की जताई जा रही है कि शिवपाल सिंह यादव 28 मार्च को समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में होने वाली बैठक में शामिल हो सकते हैं क्योंकि अभी तक उन्होंने अपने आप को समाजवादी पार्टी का विधायक बताया हुआ है और इस लिहाज से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शिवपाल सिंह यादव 28 मार्च को होने वाली समाजवादी गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने फैन्स से की ऐसी डिमांड, छूट गए पसीने
    Next Article ‘प्रवासी देशों में राम’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान बोले, भारतीय संस्कृति के प्रतिनिधि हैं राम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में आखिर कितने दिनों का तेल-गैस बचा है मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया ये प्लान…

    May 11, 2026

    राजधानी पीएम के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय

    May 11, 2026

    भारत दौरे पर आएंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, इस विषय संकट पर होगी बड़ी चर्चा…

    May 11, 2026

    एक विधायक के वोट की कितनी होती है वैल्यू जानिए राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को ऐसा मिला बड़ा फायदा…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लाड़ली बहना योजना इस दिन जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये…
    • जल संकट से जूझ रहे यहां के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
    • हिंदी पत्रकारिता के इतने वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”…
    • प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले…
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत आंजनेय यूनिवर्सिटी और गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रशिक्षण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?