मुंबई ।पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोनल के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी हैं। इसे लेकर समीर वानखेड़े के खिलाफ जांच चल रही है और वह सीबीआई के सामने पेश भी हो चुके हैं। अब खबर आई है कि समीर वानखेड़े को अंडरवल्र्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के नाम से धमकी मिली है। वानखेड़े ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समीर वानखेड़े पर क्रूज पर ड्रग्स लेने के मामले में रिश्वत मांगने का आरोप है। बता दें कि इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान गिरफ्तार हुआ था। अब समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है कि उन्हें फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। वानखेड़े के मुताबिक यह धमकी दाऊद इब्राहिम के नाम से दी गई है।