
बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय ने आनलाइन एग्जाम को लेकर अधिसूचना जारी की है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक (प्रथम / द्वितीय / तृतीय) / स्नातकोत्तर (पूर्व / अंतिम) / डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने हेतु जिन छात्र-छात्राओं ने ऑनलाईन माध्यम से परीक्षा आवेदन फार्म भरा है, उनकी परीक्षाएं विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाईन / ब्लैण्डेड मोड के माध्यम से निर्धारित / संलग्न समय-सारणी अनुसार दिये गये दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आयोजित की जावेगी।
कक्षाओं के (नियमित / स्वाध्यायी / भूतपूर्व / पूरक ) सभी परीक्षार्थियों हेतु
B. Sc. Part-III & Ill BSc. Home Sc Part 111&m B. Com-Part-III &111
B.B.A. Part III &III B.C.A. Part- 1,Il &111 B.A. Part III &III (atal bihari Vajpayee university online exam )
| All M.A. / M.Sc. ( Pvt. Previous / Final Year)
B. Ed. (First/Second Year) B. P. Ed. (First/Second Year)
M.Com. (Pre./Final) B. Lib. Inf. Sc.
| PG DIP IN CRIMINOLOGY
D.C.A. P.G.D.C.A. | P.G.D.L.B./P.G.D.B.M.
परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र का जांच कार्य अभी चल रहा है यदि कोई परीक्षार्थी उक्त कक्षा / परीक्षा के लिए पात्र नहीं पाया जाता तो ऐसी स्थिति में उनका परीक्षा परिणाम निरस्त करने का अधिकार विश्वविद्यालय को होगा, जिसके लिए प्रथमतः महाविद्यालय के अग्रेषणकर्ता अधिकारी एवं छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र प्राप्त करने की विधि एवं इनकी उपलब्धता तथा लिखित उत्तर पुस्तिका को जमा करने के संबंध में पृथक से निर्देश जारी किये जायेंगे।
आनलाईन अथवा वेबसाईट से प्रिंट की हुई कोरी उत्तर पुस्तिका मान्य नहीं होगी। छात्रों को स्वयं महाविद्यालय में उपस्थित होकर कोरी उत्तरपुस्तिका महाविद्यालय से ही प्राप्त करनी होगी। उत्तर पुस्तिका कुल 32 पृष्ठों की होगी, 32 पृष्ठों से अधिक की उत्तर पुस्तिका मान्य नहीं होगी।
परीक्षार्थी दिनांक 10.04.2022 से विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.bilaspuruniversity.ac.in से अथवा सीधे exam.bucgexam.in पोर्टल से Download Admit Card पर क्लिक कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।