Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देश में यूपीआई पेमेंट को बिना इंटरनेट के भी किया जा सकता है, जाने क्या है तरीका…
    News

    देश में यूपीआई पेमेंट को बिना इंटरनेट के भी किया जा सकता है, जाने क्या है तरीका…

    By Tv 36 HindustanSeptember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : आज के डिजिटल ज़माने में लोग अब ज्यादातर काम ऑनलाइन ही कर लेते हैं. शॉपिंग हो या फिर कुछ ऑर्डर करना हो आजकल सभी काम ऑनलाइन हो जाते हैं. वहीं यूपीआई पेमेंट सर्विस (UPI Payment Service) ने लोगों को पैसों के लेनदेन में भी काफी सरलता लाई है. अब लोग रिटेल शॉप से लेकर मॉल तक में ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं. यूपीआई सर्विस की शुरूआत भारत में 2016 में हुई थी. इसके बाद देश ने काफी तेजी से यूपीआई सर्विस में ग्रो किया है.

    हालही में NPCI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने UPI पेमेंट के मामले में चीन और अमेरिका जैसे बड़े देशों को भी पछाड़ दिया है. जानकारी के अनुसार, भारतीय यूपीआई चीन के Alipay और अमेरिका के PayPal से भी आगे निकल चुका है. बता दें कि वहीं यूपीआई पेमेंट को देश में बिना इंटरनेट के भी किया जा सकता है.कैसे होगा बिना इंटरनेट पेमेंटआपकी जानकारी के लिए बता दें कि UPI पेमेंट वैसे तो इंटरनेट की मदद से किया जाता है. लेकिन कई बार यूजर्स यूपीआई पेमेंट करते समय खराब इंटरनेट से परेशान रहते हैं. इसी को देखते हुए NPCI ने कुछ दिनों पहले ही बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट करने की सुविधा शुरू की थी. ऐसे में अगर आप भी यूपीआई पेमेंट करना चाहते हैं वो भी बिना इंटरनेट के तो यह अब संभव है. बस आपको एक सीक्रेट कोड याद रखना है और साथ ही कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

    याद रखें ये कोडअब बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट करने के लिए आपको एक कोड याद रखना है. UPI पेमेंट सर्विस लेने के लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि आपका आधार और मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक है. वहीं बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके पहले ही UPI ID क्रिएट की गई हो. यूपीआई आईडी बनने के बाद ही आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं.

    आइए जानते हैं कैसे आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं.बता दें कि ऑफलाइन UPI पेमेंट करने के लिए आपको एक सीक्रेट USSD Code ‘*99#’ याद रखना होगा.इसके बाद इस कोड को अपने फोन के डायल पैड पर टाइप करें और कॉलिंग वाला बटन दबा दें.इसके बाद स्क्रीन पर आपको Welcome to *99# का मैसेज आएगा. इस मैसेज के साथ Ok दिखाई देगा जिसको आपको टैप करना है.

    इसके बाद अगले पेज पर आपको कई ऑप्शन मिलेंगे जिसमें Send Money, Request Money, Check Balance, My Profile, Pending Request, Transactions और UPI PIN शामिल हैं.अब अगर आपको पेमेंट भेजना है तो Send और पेमेंट रिसीव करना है तो Request Money वाले विकल्प को चुनना है.इसके बाद आपको Mobile Number, UPI ID आदि विकल्प में मिलेंगे. इनमें से किसी एक का चुनाव करके आगे बढ़ें.फिर आपको जिसे UPI पेमेंट करना है उसकी डिटेल्स दर्ज करनी होगी.डिटेल्स भरने के बाद अगने पेज पर जाना है जहां पर आपको अपना UPI पिन दर्ज करना है.इसी तरह से आप भी बिना इंटरनेट के ही ऑफलाइन तरीके से यूपीआई पेमेंट सर्विस का लाभ उठा सकते हैं.

    Post Views: 650

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजानें आखिर सुप्रीम कोर्ट में कितने मामले पेंडिंग हैं और हर जज के पास कितने केस हैं…
    Next Article बांग्लादेश में नहीं मिलेगा महिलाओं को अधिकार, लागू होगा अब यह कानून, तस्लीमा नसरीन ने कहा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार

    September 23, 2026

    बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार
    • बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा
    • तत्काल मिला आयुष्मान कार्ड,बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बनीं आसान स्वास्थ्य शिविर में मिला समग्र लाभ
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?