इजराइल और हमास जंग के बीच अमेरिका विदेश मंत्री इजराइल दौरे पर पहुंचे हैं. प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा: “जिस तरह आईएसआईएस को कुचला गया, उसी तरह हमास को भी कुचल दिया जाएगा और हमास के साथ बिल्कुल वैसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए, जैसा आईएसआईएस के साथ किया गया था.”
ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका “हमेशा” इजरायल का समर्थन करेगा, लेकिन उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनियों की भी “वैध आकांक्षाएं” हैं, जिनका प्रतिनिधित्व हमास नहीं करता है. ब्लिंकन ने संयुक्त बयान में कहा, “आप अपनी रक्षा करने के लिए अपने आप में काफी मजबूत हो सकते हैं. लेकिन जब तक अमेरिका मौजूद है, तब तक आपको ऐसा कभी नहीं करना पड़ेगा. हम हमेशा आपके साथ रहेंगे.”
