Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तुलसी के पत्तों का बालों पर इस तरह करें इस्तेमाल, हेयर फॉल और डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा…
    समाचार

    तुलसी के पत्तों का बालों पर इस तरह करें इस्तेमाल, हेयर फॉल और डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा…

    By Tv 36 HindustanSeptember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में कारगर है। इन चीजों के इस्तेमाल से आप बालों से जुड़ी दिक्कतों से भी निजात पा सकते हैं। लोग बालों को मजबूत बनाने के लिए कई तरह के आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाते हैं। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का अहम हिस्सा है तुलसी। जी हां, इसके पत्तों का इस्तेमाल हेयर प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं, बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए तुलसी के पत्तों का उपयोग कैसे करें।

    तुलसी और शहद का हेयर पैक
    तुलसी में मौजूद गुण बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप इसका हेयर पैक आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए आपको तुलसी के 10-12 पत्ते और एक चम्मच शहद चाहिए। इससे हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले तुलसी के पत्तों को धो लें। अब इसे महीन पीस लें। पेस्ट में थोड़ा पानी मिलाकर पतला कर लें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। बालों पर इस पैक को 20 मिनट के लिए लगाएं। बाद में पानी से धो लें।

    तुलसी और नारियल का दूध
    इस हेयर पैक को बनाने के लिए तुलसी का पेस्ट बना लें। अब नारियल के दूध में इसे मिलाएं। इस मिश्रण को उबाल लें, जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे बालों पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद धो लें।

    तुलसी और नारियल तेल
    यह पैक हेयर फॉल कंट्रोल करने में बेहद मददगार साबित हो सकता है। इस पैक को बनाने के लिए तुलसी के पत्तों को धोकर सूखा लें। एक बाउल में नारियल तेल लें, इसमें आंवला पाउडर और तुलसी के पत्तों को डालें। इसे उबाल लें। जब यह तेल ठंडा हो जाए, तो किसी साफ डिब्बे में स्टोर करें। इस तेल से अपने बालों पर रोजाना मालिश कर सकते हैं।

    बालों के लिए तुलसी के फायदे
    तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं।
    तुलसी के इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। ये पत्तियां ड्रैंड्रफ की समस्या दूर करने में भी कारगर है।
    बालों की सफाई करने के लिए आप तुलसी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Post Views: 0

    #Health Hair and skin care Hindi khabar Hindi news hindinews Today news नई दिल्ली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतकनीकी खराबियों की वजह से मालगाड़ी हुई डिरेल, 2 से 3 वैगन पटरी से उतरे
    Next Article कल रायपुर आ रहे राहुल गांधी, राजीव युवा मितान सम्मेलन को करेंगे संबोधित..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…

    May 1, 2026

    19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा…

    May 1, 2026

    आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस जानिए इसकी ये वजह…

    May 1, 2026

    प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…
    • 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा…
    • आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस जानिए इसकी ये वजह…
    • प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक…
    • योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?