छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस वर्ष 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रथयात्रा के आमंत्रण के लिए उत्कल समाज के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर डॉ पीके पात्रा, डॉ कमलाकांत भोई, नारायण भोई, उषा पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
