
आरंग :- स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक आरंग में बाल दिवस के अवसर पर “सृजन बाल उत्सव 2021” का आयोजन किया गया ।यह उत्सव 2 दिनों तक चला जिसमें केजी वन से तीसरी तक के बच्चों की बैठक व्यवस्था हेतु नवीन साज-सज्जा से सुसज्जित भवन का पालकों की उपस्थिति में लोकार्पण भी किया गया। उक्त अवसर पर बच्चों की अनेक खेल प्रतियोगिता व विविध कार्यक्रम का आयोजित हुआ जिसमें केजी वन से जलेबी दौड़ में रितिक सोनकर प्रथम, योगिता जलक्षत्री प्रथम केजी 2 से कामिनी लोधी प्रथम ,शिवम तंबोली प्रथम, पहली से कुर्सी दौड़ में करण लोधी प्रथम, शिवम जलक्षत्री द्वितीय, हर्षा जलक्षत्री प्रथम ,तनीषा सोनकर द्वितीय, दूसरी से विधि साहू ,भक्त प्रह्लाद प्रथम , रचना सोनकर तन्मय लोधी द्वितीय, तीसरी से दीक्षा पाल, इंद्रधनुष प्रथम, गरिमा देवांगन, मयंक यादव द्वितीय, फुगड़ी में अर्चना कन्नौज प्रथम, लूबीना साहू द्वितीय ,चौथी से कुर्सी दौड़ में प्राची बेलगहे, भावेश निषाद प्रथम ,यमन सोनकर द्वितीय, गीत कविता में ओमीका बेलगहे चौथी

प्रथम, आयुषी सोनकर छठवी प्रथम , स्लो सायकल योगेश साहू प्रथम, गगन देवांगन द्वितीय, रस्सी कूद मीडिल से खुशबू सोनकर प्रथम, लक्ष्मी पटेल द्वितीय ,भाषण प्रतियोगिता में हेमा राय प्रथम, दीपिका साहू द्वितीय ,प्रश्न मंच में आदित्य गुप्ता दसवीं प्रथम अश्वनी देवांगन 11वीं द्वितीय, निबंध प्रतियोगिता में महक साहू 11वीं प्रथम अंजलि साहू 11वीं द्वितीय,गोलाफेंक हाई स्कूल विभाग भूषण रात्रे हिना प्रथम स्थान व हायर सेकेंडरी से लोमश निषाद, दामिनी पटेल प्रथम, मनीष निषाद ,जयश्री मानिकपुरी द्वितीय ,वाद -विवाद प्रतियोगिता में यशपाल लोधी मोहनीष पटेल ,राहुल साहू जयश्रीमानिकपुरी, गीतांजलि देवांगन प्रथम, लीलेश चंद्राकर सोनिका साहू मुस्कान चंद्राकर ,नोमेश वर्मा,भूमिका साहू द्वितीय रहे । सभी विजेता टीम व बच्चों को आरंग थाना प्रभारी लेखधर दीवान, सब इंस्पेक्टर तुलसी राम साहू , प्रधान आरक्षक डुमन सिंह दीवान के द्वारा शील्ड व विद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा कॉपी व पेन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनकर, सचिव सूरज सोनकर, सह सचिव सियाराम सोनकर, विद्यालय की प्राचार्य यशोदा योगी ,प्रधान पाठिका भारती वर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी चेतन सिंह चौहान सहित समस्त शिक्षकों के द्वारा बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।नमन वर्मा आरंग