राम मंदिर से मोदी का ग्राफ बहुत ऊपर हो गया है, नीचे लाने का बहुत कम वक्त है… किसान नेता का वीडियो वायरलएमएमसी पर कानून को लेकर किसानों और सरकार के बीच बातचीत जारी है। अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते किसानों ने ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया है। इस बीच किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाबीजेपी ने कहा- कतर से पूर्व नौसेना कर्मियों की रिहाई से बढ़ा पीएम का ग्राफकांग्रेस ने कहा कि राजनीतिक राय रखने से कोई राष्ट्रविरोधी नहीं हो जाता है
नई दिल्ली : न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसानों ने दिल्ली चलो का आह्वान किया है। पंजाब के किसान हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। यहां पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद किसानों ने डेरा जमा लिया है। इस बीच किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में डल्लेवाल पीएम मोदी की लोकप्रियता और राम मंदिर का जिक्र कर रहे हैं।
इसमें वे मोदी की लोकप्रियता को कम करने की बात कहते हुए कम समय का भी जिक्र कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग किसान आंदोलन के उद्देश्य पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।’हमारे पास दिन बहुत कम है’वीडियो में डल्लेवाल कह रहे हैं कि राम मंदिर की वजह से पीएम मोदी का ग्राफ बहुत ऊपर चला गया है। ये नुकसान है। ऐसे में इनका (पीएम मोदी) ग्राफ कैसे नीचे आ सकता है।
डल्लेवाल कह रहे हैं कि मैंने बहुत बार लोगों से कहा है कि टाइम बहुत कम है, उसका ग्राफ बहुत ऊंचा है। अपने पास दिन कम है। क्या हम इन्हें कम दिनों में इनका ग्राफ गिरा सकते हैं। डल्लेवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
