Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महाशिवरात्रि पर इन प्रसिद्ध मंदिरों के करें दर्शन, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा…
    समाचार

    महाशिवरात्रि पर इन प्रसिद्ध मंदिरों के करें दर्शन, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा…

    By Tv 36 HindustanFebruary 13, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भगवान भोलेनाथ सबसे सरल व सहज देवता है. कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं. देवों के देव महादेव की आराधना से भक्तों को हर कष्टों से मुक्ति मिल जाती है.

    खास बात ये है कि इस साल महाशिवरात्रि का पर्व18 फरवरी 2023 को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि का पर्व महादेव भगवान शिव की उपासना का त्योहार है। हिंदू धर्म में इस पर्व का बहुत महत्व है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते है। हिंदुओं की आस्था और विश्वास है जो महाशिवरात्रि के पावन मौके पर श्रद्धालुओं को देशभर के शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए आकर्षित करता है।

    वैसे तो भारत में 12 ज्योतिर्लिंग, कई विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं, जहां आप महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए जा सकते हैं।हालांकि अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और राज्य में ही करीब के प्रसिद्ध शिवालयों के दर्शन करना चाहते हैं तो भी आपको कई मंदिरों के विकल्प मिल सकते हैं। यह रहे यूपी में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर, जहां भक्त महाशिवरात्रि पर दर्शन के लिए जा सकते हैं।

    काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, बनारस
    विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उत्तर प्रदेश में स्थित है। यूपी की पवित्र नगरी बनारस, जिसे काशी भी कहते हैं, वहां बाबा विश्वनाथ का धाम है। बनारस में गंगा नदी के पश्चिम घाट पर सातवें ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ का मंदिर है। मान्यता है कि भोले नाथ की प्रिय नगरी काशी भगवान शिव के त्रिशूल पर टिकी हुई है। वहीं धार्मिक आस्था के मुताबिक, ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से पाप मिट जाते हैं।

    गोला गोकर्णनाथ
    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गोला तहसील में भगवान शिव की नगरी गोला गोकर्णनाथ स्थित है। इसे छोटा काशी भी कहते हैं। गोला गोकर्णनाथ के दर्शन के लिए दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं। कहते हैं कि लंका के राजा रावण भगवान शिव को यहां लेकर आए थे। लंका जाते समय रास्ते में लघुशंका के लिए उन्होंने जमीन में भगवान शिव को रख दिया, जिसे बाद में वह जमीन से हिला भी न पाए। गुस्से में रावण ने अंगूठे से शिवलिंग को दबा दिया। इस स्थान को गोला गोकर्णनाथ कहते हैं और आज भी यहां स्थित शिवलिंग पर रावण के अंगूठे के निशान हैं।

    लोधेश्वर महादेव मंदिर
    कानपुर के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिवर्ष फाल्गुनी मेले में भीड़ देखने को मिलती है। लोग बिठुर और कानपुर से गंगाजल लेकर लोधेश्वर महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान की थी। सावन और महाशिवरात्रि पर भी यहां भक्त पहुंचते हैं।

    मनकामेश्वर मंदिर
    संगम नगरी प्रयागराज में सरस्वती घाट के पास यमुना नदी के तट पर मनकामेश्वर मंदिर स्थित है। इस मंदिर में सावन के मौके पर भक्तों की भीड़ लगती है। यहां भगवान शिव को सभी संगम जल से स्नान कराते हैं और उनके दर्शन करते हैं। इस स्थान का भी बहुत महत्व है। सोमवार और नवरात्रि के मौके पर तीर्थयात्री यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं।

    गढ़ मुक्तेश्वर धाम
    उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा नदी के किनारे गढ़ मुक्तेश्वर धाम स्थित है। यहां प्राचीन शिवलिंग कारखंडेश्वर और मुक्तेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है। मान्यता है कि परशुराम ने गढ़मुक्तेश्वर में भगवान शिव के मंदिर की स्थापना की थी। यह स्थान वल्लभ संप्रदाय का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां भी गढ़ मेले के दौरान काफी भीड़ होती है और श्रद्धालु दर्शन के लिए दूर दराज से पहुंचते हैं।

    Post Views: 0

    Bholenath's blessings will shower…. Hindi news india Today news Visit these famous temples on Mahashivaratri
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCM भूपेश बघेल ने DGP अशोक जुनेजा को दिए अहम निर्देश,बस्तर में नेताओं की सुरक्षा को लेकर …
    Next Article मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर धर्मेश के साथ थिरके मंत्री कवासी लखमा,देखें वीडियो…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर निर्जला एकादशी पर जलदान से क्या होगा जानिए किस दिशा में जल भरा पात्र लाएगा खुशहाली…

    June 12, 2026

    आप भी सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, नेचुरल ग्लो से चमक उठेगी स्किन…

    June 12, 2026

    प्रदेश में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव…

    June 12, 2026

    प्रदेश में इस दिन से खुलेंगे स्कूल सामने आई डेट, शाला प्रवेश उत्सव को लेकर आदेश जारी…

    June 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर निर्जला एकादशी पर जलदान से क्या होगा जानिए किस दिशा में जल भरा पात्र लाएगा खुशहाली…
    • आप भी सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, नेचुरल ग्लो से चमक उठेगी स्किन…
    • प्रदेश में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव…
    • प्रदेश में इस दिन से खुलेंगे स्कूल सामने आई डेट, शाला प्रवेश उत्सव को लेकर आदेश जारी…
    • बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?